इंस्टाग्राम रील्स, ग्लैमरस अंदाज: गैंगस्टर बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

नई दिल्ली। अपराध की दुनिया में आज कल एक नया चलन देखने को मिल रहा है। हर किसी बड़े गैंग में एक लेडी डॉन भी शामिल होती है, इसका ताजा उदाहरण कुख्यात बदमाश बॉबी कबूतर की गिरफ्तारी के बाद देखने को मिला। बता दें कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कुख्यात गैंगस्टर हाशिम उर्फ बाबा के खास गुर्गे बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी अरेस्ट कर लिया है। पुलिस की जांच में पता चला कि लेडी डॉन नेहा ही बॉबी कबूतर की फरारी के दौरान उसकी सबसे ज्यादा मदद करती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में ड्रग्स सिंडिकेट के आरोपों से जुड़ी लेडी डॉन खुशनुमा उर्फ नेहा को लेकर पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि ब्यूटी पार्लर चलाने वाली खुशनुमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।वहीं, इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्टों में वह काफी सुंदर और एक सामान्य युवती दिखती है। लेकिन उसके चेहरे के पीछे एक और खौफनाक चेहरा छिपा है। सूत्रों के अनुसार, कुख्यात बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड नेहा गैंग के बीच संपर्क रखने व बॉबी के ठिकाने बदलने में मदद करती थी।

लेडी डॉन नेहा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजरे डालें तो वहां रील्स, ग्लैमरस और ब्यूटी टिप्स की तस्वीरें दिखती हैं। लेकिन दिल्ली पुलिस का दावा है कि यही प्रोफाइल गैंग के बीच कम्युनिकेशन का जरिया भी बनती थी। फिलहाल दिल्ली पुलिस नेहा के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है।

लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा था बॉबी कबूतर

कुख्यात गैंगस्टर बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़ा हुआ था। हाशिम के गिरफ्तार होने के बाद पिछले सात साल से बॉबी फरार था। हाशिम के निर्देश पर उसने और साबिर ने यमुनापार में 16 हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वह मकोका के तीन मामले में वांछित था।

सूत्रों के मुताबिक, किसी शर्त पर बॉबी ने स्पेशल सेल के पास समर्पण किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इतने बड़े बदमाश को सेल ने कहां से गिरफ्तार किया, इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। उसके पास कोई अत्याधुनिक हथियार व कारतूस नहीं मिलने से सेल पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

शाहरूख और अन्य के साथ बॉबी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी, ऐसा दावा स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने किया है। इससे पहले, मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के नाम पर रंगदारी की धमकियां मिलने की खबरें आई थीं, जिसके बाद दो व्यवसायी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000