”गुटका थूकने में मचा बवाल, बदले में आई मौत”, पुलिस की हिरासत में आरोपी

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में गुटखा थूकने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र में दरवाजे के सामने थूकने से शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र में गुटखा खाकर घर के दरवाजे के सामने थूकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो खूनी संघर्ष में बदल गया। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। जानकारी के मुताबिक बीती देर रात सम्मनपुर थाना क्षेत्र के असताबाद गांव में एक युवक ने गुटखा खाकर अपने पड़ोसी के घर के दरवाजे के सामने थूक दिया। इस बात को लेकर पड़ोसी ने नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी।

एक शख्स की अस्पताल में मौत

मारपीट के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां शैलेश नाम के शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। 

आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस मामले में सीओ सिटी नीतीश कुमार ने बताया कि बीती रात दरवाजे के सामने थूकने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष के महेंद्र और दूसरे पक्ष के सुभाष के बीच विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।इलाज के दौरान शैलेश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000