शरीर से निकलीं 69 गोलियां, हमलावरों ने छलनी कर दी शख्स की पूरी बॉडी

साउथ दिल्ली के आया नगर में बीते 30 नवंबर को हुए रतन लोहिया मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. 50 साल के रतन लोहिया को बदमाशों ने 69 गोलियां मारी थी। सूत्रों के मुताबिक, बदमाशों ने उनके घर के बाहर 72 राउंड फायरिंग की थी।  राजधानी दिल्ली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

  दो परिवारों के विवाद में एक शख्स के शरीर को गोलियों से छलनी कर दिया गया। जब शख्स का डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया तो उसके शरीर से 69 गोलियां निकलीं, जिसे देख डॉक्टर भी सहम गए। फिलहाल पुलिस ने हत्या के इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। सभी आरोपी फरार हैं। मामला साउथ दिल्ली के आया नगर का है। घटना बीते 30 नवंबर की है, लेकिन अब इसमें बड़ा खुलासा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रतन लोहिया (50) नाम के शख्स का अपने ही परिवार से विवाद चल रहा था।  कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके थे और खूनी संघर्ष भी हो चुका था, लेकिन 30 नवंबर की सुबह जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। सुबह के समय रतन लोहिया काम के सिलसिले में घर से बाहर निकले। तभी कुछ हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। रतन जब तक कुछ समझ पाते, हमलावरों ने गोलियों की बौछार करनी शुरू कर दी।

हमलावरों ने पूरा शरीर छलनी कर दिया

गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका सहम गया। हमलावरों ने रतन मुखिया को तब तक गोली मारी, जब तक उसका पूरा शरीर छलनी नहीं हो गया। कुल 72 राउंड फायरिंग की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। रतन का शव काफी देर तक घर के बाहर पड़ा रहा। आसपास के लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हुई। कुछ देर बाद रतना मुखिया के परिवार के कुछ सदस्य घर से बाहर निकले तो उनके शव को देख चीखने-चिल्लाने लगे।

रतन मुखिया के शरीर में 69 गोलियां मिलीं

आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने रतन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटनास्थल से भारी संख्या में कारतूस बरामद की। इनमें से तीन जिंदा कारतूस थे। डॉक्टरों की टीम ने जब रतन मुखिया के शव का पोस्टमार्टम किया तो शरीर से 69 गोलियां बरामद हुईं। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक लाल रंग की कार में बैठे तीन लोग रतन के घर के पास दिखाई दिए।

रामबीर ने बेटे की हत्या का बदला लिया!

वहीं रतन लोहिया के परिवार ने रामबीर लोहिया और उसके रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रामबीर लोहिया ने अपने बेटे अरुण लोहिया की मौत का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिलाया। बताया जा रहा है कि इसी तरीके से रामबीर के बेटे अरुण की हत्या की गई थी। अरुण जब कार से घर के पास पहुंचा था तो उस पर कुछ हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। अरुण की हत्या का आरोप रतन मुखिया के बड़े बेटे पर लगा था। रतन मुखिया की बेटी ने बताया कि रामबीर मुखिया ने पापा को जान से मारने की धमकी दी थी।

कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के एंगल पर जांच कर रही पुलिस

फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को ऐसे इनपुट मिले हैं कि रतन की हत्या के लिए विदेश में बैठे गैंगस्टर्स को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। रतन हत्याकांड में शामिल शूटरों की तलाश में दिल्ली पुलिस, क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल टीमें लगी हुई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000