प्रतापगढ़ में सपा की पाठशाला पड़ी महंगी विधायक, समेत 3 पर FIR, दर्ज स्कूल का ताला तोड़कर पढ़ने का, आरोप स्कूल में राजनीतिक प्रचार प्रसार का आरोप

प्रतापगढ़। जिले के थाना फतनपुर क्षेत्र में सरकारी स्कूल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए पाठशाला’ कार्यक्रम अब विवादों के घेरे में आ गया है। विधायक डॉ. आरके वर्मा सहित तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिना अनुमति के स्कूल में हुआ कार्यक्रम  

बताया गया कि समाजवादी पार्टी की पहल पर विधायक आरके वर्मा ने ग्राम नरायनपुर कला के एक युग्मित विद्यालय परिसर में ‘पीडीए पाठशाला’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को बुलाकर प्रार्थना, पठन-पाठन और फल वितरण कराया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में राजनीतिक पोस्टर-बैनर भी लगाए गए।

सपा विधायक डॉ. आरके वर्मा क्लास रुम में बच्चों को पढ़ाते हुए

शिक्षा विभाग के अनुसार, यह विद्यालय पूर्व में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में युग्मित कर दिया गया था। परिसर अब शैक्षणिक क्रियाकलापों के लिए अधिकृत नहीं था। बावजूद इसके 31 जुलाई को बिना अनुमति राजनीतिक कार्यक्रम किया गया। जिसे विभाग ने आदेशों का उल्लंघन और विद्यालय के राजनीतिकरण की संज्ञा दी।

ABSA की तहरीर पर विधायक समेत तीन पर केस

खंड शिक्षा अधिकारी (गौरा) अमित कुमार दुबे की तहरीर पर थाना फतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में विधायक डॉ. आर.के. वर्मा के अलावा राहुल कुमार शेर बहादुर, अमरपाल उर्फ रामपाल और कुछ अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

प्रधानाध्यापक निलंबित, शिक्षामित्रों को नोटिस

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर कला द्वितीय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षामित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अमित दुबे को भी शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जवाब तलब किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000