जिद,मनमानी और लापरवाही लील रही लोगों की जिंदगियां,मृतकों के डरा रहे हैं आंकड़े

कानपुर। गंगा को एक पूजनीय और पवित्र नदी माना जाता है और भारत में जिसके किनारों पर समाज और संस्कृति विकसित हुई,गंगा को को इंसान की लाइफलाइन कहा जाता है,यही लाइफलाइन तब जानलेवा हो जाती है,जब हम इसके साथ खिलवाड़ करने लगते हैं।जब हमारी लापरवाही और जिद अपने चरम पर चली जाती है,तब इंसानों की जिंदगी के समाप्त होने का सिलसिला शुरू होता है।ऐसा ही कानपुर में देखने को मिल रहा है।जहां गंगा नदी में डूबने वालों की संख्या सबको डरा रही है।आंकड़ों की बात करें तो मात्र 78 दिनों में 22 लोगों की मौत डूबने से हुई है।कानपुर में गंगा नदी में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद लोग तय सीमा से आगे जाकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। गंगा नदी कानपुर से होकर भी गुजरती है।गंगा इस ऐतिहासिक शहर की लाइफलाइन भी है।साथ ही ये पर्यटन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।चाहे बात परिवार के साथ घूमने की हो या फिर किसी त्यौहार पर गंगा स्नान की,कानपुर के लोग हर मौके पर गंगा की गोद में पहुंच जाते हैं।इन सबके बीच दिक्कत तब आती है जब इन्हीं में से कुछ लोग लापरवाही की हद पार कर देते हैं।कानपुर में गंगा के किनारे दर्जनों घाट हैं। इसके अलावा यहां का गंगा बैराज एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है,इसके साथ चेतावनी भी जुड़ी हुई है।

कानपुर के सभी घाटों और गंगा बैराज पर प्रशासन के सख्त निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति तय सीमा से आगे नहीं जाएगा। इसके अलावा कई जगहों पर पानी में जाने की बिल्कुल मनाही है,अनेकों चेतावनी और दर्जनों बोर्ड लगाने के बाद भी लोग गंगा के अंदर जाने से बाज नहीं आते,लगभग हर तीसरे दिन एक मौत हो रही है,ये आंकड़ा सबको डरा रहा है। एडीएम एफआर विवेक चतुर्वेदी के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से 17 जून, 2025 तक 22 लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो चुकी है,इनको मुआवजा भी दिया गया है।इतनी मौतें मात्र 74 दिनों के अंदर हुई हैं,इसमें से ज्यादातर मौतें गंगा में डूबने से हुई हैं।अगर तहसील की बात की जाए तो 22 मौतों में से 8 बिल्हौर तहसील में, 3 घाटमपुर में, 7 सदर और 4 मौतें नरवल तहसील में हुई हैं। इन सभी मामलों में मृतक नहाने गए हुए थे और चेतावनी बोर्ड के बावजूद गहरे पानी में चले गए और डूब गए,उनको बचाया नहीं जा सका। प्रशासन की तरफ से एक बार फिर सभी को निर्देश दिए गए हैं कि घाटों में सिर्फ वहीं तक जाएं जहां सुरक्षा जंजीर लगी है। उसके आगे जाने की अनुमति नहीं है,इसके अलावा नदी में उतरने का प्रयास बिल्कुल ना करें, उन जगहों पर बिल्कुल ना जाएं जहां जाने की बिल्कुल मनाही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000