डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह के भाई विजय नारायण को STF ने राजस्थान से किया गिरफ्तार

सुल्तानपुर। डॉक्टर घनश्याम तिवारी मर्डर केस में आरोपी अजय नारायण सिंह के भाई विजय नारायण को STF ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गृहसचिव को बुलाकर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मामले में हत्याकांड को लेकर अभी तक कार्रवाई न होने से सुल्तानपुर के लोग आक्रोशित हैं। बीते शनिवार को डॉ. घनश्याम तिवारी की दबंगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और टेंपों पर लादकर उसका शव घर भेज दिया था।

STF ने किया राजस्थान से गिरफ्तार…

यूपी एसटीएफ ने डॉक्टर हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजयुमो जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई अजय नारायण सिंह के भाई विजय नारायण सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। हालांकि इस कार्रवाई की पुष्टि अभी सुल्तानपुर के पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है। माना जा रहा है कि बीते शनिवार की शाम संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या के बाद से पुलिस-प्रशासन पर लगातार राजनैतिक दबाव बना हुआ था।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का गिराया गया था दफ्तर…

पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम रखा। तीसरे दिन उसके पिता जगदीश नारायण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। प्रशासनिक अधिकारियों ने उसके कब्जे में रही दो सरकारी जमीनों व भाजयुमो जिलाध्यक्ष के सरकारी जमीन पर बने दफ्तर पर बुलडोजर चलाया लेकिन ब्राह्मण समाज और इस समाज से जुड़े पक्ष विपक्ष के नेता कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुए। डॉक्टर का परिवार भी लगातार कार्रवाई पर सवाल खड़े करता रहा है।

जल्द ही हो सकता है बड़ा खुलासा…

आनन-फानन में एसटीएफ ने मोर्चा संभाला। अंततः मुख्य आरोपी तो नहीं लेकिन उसका भाई गिरफ्तार किया गया। एसपी सोमेन बर्मा ने अभी ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है। वही सूत्रों की माने तो पुलिस की टीम इस मामले की तह तक पहुंच चुकी है। जल्द ही बड़ा खुलासा किसी भी समय हो सकता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000