मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को बताया कि अपहृत दो छात्रों की मौत के जिम्मेदार दो मुख्य आरोपियों को चुराचांदपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया गया है. छात्र फिजाम हेमजीत (20) और छात्रा हिजाम लिनथोइनगांबी (17) की मौत का खुलासा तब हुआ जब कथित तौर पर उनकी हत्या से पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं. मुख्यमंत्री ने कहा कि हत्या के दोषियों को इस मामले में सख्त से सख्त सजा (मृत्युदंड) दिलवाई जाएगी. सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को X पर ट्वीट करके मामले की जानकारी दी.

जुलाई से लापता छात्रों (एक छात्र-एक छात्रा) की तस्वीर वायरल… 

बता दें कि, मणिपुर में जुलाई से लापता दो छात्रों के मर्डर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. ये दोनों 6 जुलाई से लापता थे. तस्वीरों से लग रहा है कि इसे दोनों की हत्या के बाद क्लिक किया गया है. पहली तस्वीर में दोनों घास के एक मैदान में बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी तस्वीर में उनकी हत्या का आभास हो रहा था. इस फोटो में उनके पीछे दो हथियारबंद लोग भी नजर आ रहे हैं. स्टूडेंट्स की पहचान 17 साल की लड़की हिजाम लिनथोइनगांबी और 20 साल के लड़के फिजाम हेमजीत के रूप में हुई थी.

सीएम ने कही थी एक्शन लेने की बात…

सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही थी. मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार जुलाई 2023 से लापता दो छात्रों के मर्डर की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने की बात सामने आई है. इस केस को पहले ही CBI को सौंपा जा चुका था.

27 सितंबर को बंद किया गया था इंटरनेट…

 मणिपुर में 3 मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुआ संघर्ष अभी जारी ही है. मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के 2 दिन बाद ही बीते 27 सितंबर को इस पर फिर से पाबंदी लगा दी गई थी. ये फैसला 6 जुलाई से लापता 2 छात्रों की हत्या के बाद लिया गया था. 

1 अक्टूबर तक के लिए बैन का आदेश…

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि मणिपुर में मोबाइल इंटरनेट डेटा सेवाओं और इंटरनेट सेवाओं पर 1 अक्टूबर शाम 7:45 बजे तक पांच दिनों तक पाबंदी रहेगी. बीते मंगलवार को इंफाल में 2 मैतेई छात्रों के शवों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था. इसके बाद मणिपुर सरकार ने राज्य में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया था. 

150 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत…

 बता दें कि मणिपुर में 3 मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद भड़की जातीय हिंसा में अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस हिंसा में 3 हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं. हिंसा को कंट्रोल करने और राज्य में हालात ठीक करने के लिए मणिपुर पुलिस के अलावा करीब 40 हजार केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है. शनिवार को ही चार महीने से बंद मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को शुरू किया गया है. 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000