वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव,बकरियों की मौत का बदला लेने के लिए किया पथराव,पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले रौनाही थाना क्षेत्र में सोहावल के पास मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में ट्रेन के क‌ई शीशे टूट गए। पथराव से ट्रेन में बैठे यात्री सहम गए। गनीमत रही कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ है। आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मुन्ना पासवान ने बताया कि उसकी छह बकरियां नौ जुलाई को इसी ट्रेन की चपेट में आने से मर गई थीं, जिससे आक्रोशित होकर उसने अपने दोनों बेटों के साथ ट्रेन पर पथराव कर दिया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पथराव में कोच सीएम वन में सीट संख्या 33, 34, कोच सी3 में 20, 21, 22, कोच सी 5 में 10, 11, 12 और कोच ई1 में सीट संख्या 35 36 के पास के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।

बताते चलें कि पत्थरबाजी की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले 26 फरवरी को मैसूर चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। यह घटना कृष्णराजपुरम और बेंगलुरु छावनी रेलवे स्टेशन के बीच हुई थी। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में अभी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था। इसके अलावा केरल में भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई थी। इससे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के ई1 कोच पर पथराव किया गया था। यह ट्रेन दिल्ली से देहरादून जा रही थी। 18 व 19 जून को इस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई थी।

बता दें कि सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। नौ जुलाई से ट्रेन का विधिवत संचालन शुरू हुआ था। ट्रेन सुबह गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना होती है। शाम 7:15 बजे लखनऊ से वापस गोरखपुर जाती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000