लव मैरिज के बाद पति ने पत्नी को खेत बेचकर पढ़ाया, टीचर बनते ही प्रिंसिपल संग हुई फरार

बिहार के वैशाली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने जिसके साथ प्रेम विवाह किया, उसी को छोड़कर फरार हो गई। महिला के पति ने बताया कि उसने किस तरह से मेहनत करके अपनी पत्नी को टीचर बनाया। इधर महिला ने टीचर बनने के बाद ही अपने हमसफर का साथ छोड़ दिया। महिला टीचर बनने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल संग फरार हो गई। वैशाली में सामने आए इस अजब मामले ने बिहार में फिर यूपी के ज्योति मौर्या केस की चर्चा छेड़ दी। वैशाली की इस घटना से सवाल उठने लगे कि क्या प्रेम करने वालों को किसी की नजर लग गई है? यूपी के ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या जैसी कहानी अब वैशाली में सामने आई है। यहां एक पति और दो बच्चों को छोड़कर टीचर बनीं पत्नी प्रिंसिपल के साथ फरार हो गई है। अब पत्नी को वापस लाने के लिए पति दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है।

पूरा मामला जंदाहा थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव का है। जानकारी के मुताबिक, महीपुरा गांव निवासी चंदन ने करीब 13 साल पहले साल-2010 में सरिता संग प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद उसने सरिता को आगे बढ़ने का मौका दिया उसे पढ़ने की पूरी छूट दी। जब वह फरवरी साल-2022 में सरकारी शिक्षक बन गई तो लगभग डेढ़ साल बाद पत्नी विद्यालय के प्रिंसिपल के साथ ही फरार हो गई। जिसे लेकर पीड़ित पति ने जंदाहा थाने में शिकायत की है। 7 जुलाई को पत्नी और विद्यालय के प्रिंसिपल राहुल कुमार पर केस दर्ज कराते हुए पत्नी को वापस लाने की गुहार पुलिस से लगाई है। पति चंदन ने बताया कि उसकी बहन के ससुराल में सरिता से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया और फिर 13 साल पहले दोनों ने शादी कर ली। उस समय सरिता 10 वीं पास की थी

लेकिन पत्नी की हर ख्वाहिश को पूरा करने वाले चंदन ने पत्नी को आगे पढ़ने और कामयाब बनने में हरसम्भव मदद भी की। दोनों का एक 12 वर्षीय बेटी और 7 साल का बेटा भी है। चंदन ने बताया कि साल-2017 में सरिता ने टीईटी परीक्षा पास की और 25 फरवरी साल-2022 में समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय नोनफर जोड़पुर में बतौर शिक्षक नियुक्त हुई। इसी बीच स्कूल के प्रिंसिपल से सरिता की नजदीकियां बढ़ी और अब वो फरार हो गई। चंदन ने बताया कि मैंने कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीएम सभी जगह पत्राचार किया। इस बीच मुधे 1 जुलाई को घर पर कुछ लोग आए और जान से मारने की धमकी दी। इसी को लेकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000