आधी रात को लवर से बात कर रही थी बहन, गुस्साए भाई ने बेड पर ही काट डाला

बिहार में एक लड़की आधी रात को अपने बॉयफ्रेंड से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस बात भी भनक उसके भाई को लग गई। फिर बाप-बेटे ने मिलकर बेटी को बेड पर ही काट डाला। बांका के चमरैली गांव की सुप्रिया कुमारी गुरुवार से लापता थी। बाद में शनिवार को गांव के पास एक नहर से उसका शव बरामद किया गया। शुरुआत में पिता ने इसे अपहरण का मामला बताते हुए पड़ोसी गांव के युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस की जांच और तकनीकी साक्ष्यों ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के अनुसार, सुप्रिया की हत्या उसके ही पिता शशिभूषण झा और भाई इशान कुमार ने घर के कमरे में बेड पर गला रेतकर की थी क्योंकि एक जनवरी की रात सुप्रिया अपने प्रेमी शैलेश यादव से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

प्रेमी पर पिता ने दर्ज कराई थी FIR

मृतका के पिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मजलिशपुर निवासी शैलेश यादव पर बेटी के अपहरण का झूठा आरोप लगाया था। लेकिन शनिवार को जब सुप्रिया का खून से लथपथ शव घर से मात्र 250 मीटर दूर नहर में मिला, तो पुलिस का शक गहरा गया। जांच के दौरान एफएसएल (FSL) टीम को घर के भीतर कई जगहों पर खून के धब्बे मिले, जिससे साफ हो गया कि वारदात घर के अंदर ही हुई थी।

आधी रात को प्रेमी से बात पर आया गुस्सा

मृतका के प्रेमी शैलेश यादव ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे उसकी सुप्रिया से मोबाइल पर बात हो रही थी। बातचीत के दौरान सुप्रिया ने अपनी जान का खतरा बताया और बचाने की गुहार लगाई। फोन पर अचानक मारपीट और चीखने की आवाजें आईं और कॉल कट गया। यही वो समय था जब सुप्रिया के परिजनों को उसके प्रेम प्रसंग की भनक लगी और उन्होंने खौफनाक कदम उठाया।

बिस्तर पर ही कर दी बेटी की हत्या

जांच में खुलासा हुआ कि सुप्रिया की हत्या उसके कमरे में बेड पर ही की गई थी। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने खून से सने बेडशीट और अन्य सामानों को जला दिया था। यहां तक कि पिता के हाथ में बंधे रक्षासूत्र (कलावा) पर भी खून के निशान पाए गए। कड़ाई से पूछताछ के बाद पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और घर में छिपाई गई हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद करवाया।

शादी की जिद बनी मौत की वजह

पुलिस जांच के अनुसार, 1 जनवरी की रात सुप्रिया अपने प्रेमी शैलेश यादव से शादी करने की जिद पर अड़ी थी और विरोध करने पर घर से भागने की धमकी दे रही थी। सामाजिक प्रतिष्ठा के डर और गुस्से में आकर बाप-बेटे ने मिलकर किशोरी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है और पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपी पिता-पुत्र को जेल भेज दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000