क्या है मेरी गलती ये तो बताइए–रहम की भीख मांगता रहा बुजुर्ग शिक्षक, दोनों महिला कॉन्स्टेबल बरसाती रहीं लाठियां

बिहार के कैमूर जिले में एक बुजुर्ग शिक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर दो महिला कॉन्स्टेबल बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रही हैं। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बुजुर्ग शख्स दोनों महिला कॉन्स्टेबलों से रहम की भीख मांग रहा है और कह रहा है कि, ”मेरी गलती क्या है, मैं तो साइकिल से सड़क पार कर रहा था”। बुजुर्ग के लाख कहने के बाद भी महिला पुलिसकर्मियों ने उनकी एक न सुनी। दनादन शिक्षक पर लाठियां चलाती रहीं। वहीं डर कर कोई रोकने तक नहीं आया। घटना भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक के पास की है, यहां बुजुर्ग शिक्षक सड़क पार कर रहा था। उस दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने बुजुर्ग को रुकने का इशारा किया लेकिन वो रुके नहीं। उन्होंने कुछ कहा तो महिला कॉन्स्टेबल को लगा कि वो गाली दे रहे हैं। इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हें रोककर पीटना शुरू कर दिया। 65 साल के बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लिया। जिसके बाद मामले पर कार्रवाई की गई।

एसपी ललित मोहन शर्मा के मुताबिक, नंदिनी कुमारी और जयंती कुमारी नाम की दोनों महिला कांस्टेबल को 3 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर दो महिला कॉन्स्टेबल ज्ञानती कुमारी और दूसरी नंदनी कुमारी की ड्यूटी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगाई गई थी। सूत्रों की मानें तो महिला कॉन्स्टेबल चौराहे पर ट्रैफिक रेगुलेट कर रही थीं, चौराहे पर ट्रैफिक लगा हुआ था। दोनों महिला ट्रैफिक खुलावाने में लगी हुईं थीं। इसी दौरान बुजुर्ग शिक्षक नवल किशोर शर्मा साइकिल लेकर सड़क पार कर रहे थे। तभी महिला कॉन्स्टेबल ने उन्हे रोका तो कहासुनी हो गई और महिला पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग शिक्षक पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। घटना के बाद शिक्षक नवल किशोर पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि,”मैं साइकिल से जा रहा था। मुझे पहले एक डंडा मारा। मैंने कुछ नहीं बोला। इग्नोर करके आगे बढ़ने लगा तो पीछे से आकर साइकिल पकड़ लिया। दोनों महिला सिपाहियों ने करीब मुझे 20 से ज्यादा डंडे मारे हैं”।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000