आठ वर्षीय बच्ची की हत्याकर आटे के ड्रम में छिपाई लाश,आरोपी किरायेदार ताला लगाकर फरार

आगरा के ताजगंज में 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव को आटे के ड्रम में छिपा दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। किरायेदार आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।बालिका की हत्या का आरोप किरायेदार सुनील पर ही है। उसके कमरे में शव पड़ा मिला है। वह घटना के बाद से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। परिजन ने बताया कि सुनील पर कभी शक नहीं था कि वो ऐसा कर देगा। बच्ची के चाचा पवन ने बताया कि उनका घर तीन मंजिला है भूतल पर सात भाइयों का परिवार रहता है।

 

दूसरी मंजिल पर जूता कारखाना है। घर में ही एक कमरे में सुनील अपनी मां के साथ रह रहा था। वह भी मोहल्ले का ही रहने वाला है। कोरोना में कर्ज होने पर उनका मकान बिक गया था। इस कारण वह किराए पर रहने लगा। उसका बड़ा भाई दूसरे मकान में रहता है। सुनील की गलत आदतों की वजह से पत्नी छोड़ कर चली गई थी। अब वह अकेला ही रह रहा था। मां कभी-कभी उसके पास आ जाती थीं। मंगलवार शाम को वह नजर आया था। मगर बुधवार सुबह वह सामने नहीं आया। उसके पास कोई मोबाइल भी नहीं था जिससे उसके बारे में पता किया जा सके। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतनी बड़ी घटना कर देगा। उसके परिजन की पुलिस तलाश कर रही है।

जूता कारखाना संचालक की बेटी की हत्या कर आटे के ड्रम में छिपाया शव

थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई जूता कारखाना संचालक दिनेश की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की हत्या कर दी गई। बुधवार आधी रात उसका शव किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में मिला। शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए। फतेहाबाद रोड पर आकर जाम लगा दिया। इस दाैरान वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे और तोड़फोड़ की कोशिश की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दिनेश कुमार की 8 साल की बेटी प्रज्ञा कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर 2 बजे वह घर में मौजूद थी। तभी कुछ बच्चे आए वह खेलने लगी। अचानक घर के बाहर से लापता हो गई। परिजन को लगा रहा था कि वह ट्यूशन पढ़ने गई होगी। प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां प्रीति को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती दिखी। बच्ची की तलाश के लिए एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीम बनाई गईं। कई घरों की छत पर पुलिस गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील रहता है। मंगलवार शाम से उसकी मां घर में नहीं है। वह खुद भी लापता हो गया है। इस पर पुलिस ने उसके कमरे को खोला। एक बोरे में आटे का ड्रम रखा हुआ था। पुलिस ने जैसे ही उसे खोला बच्च्ची का शव बरामद हो गया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

फतेहाबाद रोड पर आए लोग

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की जैसे ही तैयारी की, लोग भड़क गए। उनका कहना था कि आरोपी की गिरफ्तारी हो। इसके बाद ही शव को ले जाने दिया जाएगा। फतेहाबाद रोड स्थित मुगल पुलिया पर लोगों ने जाम लगाने के बाद वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। सूचना पर डीसीपी सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों से कहा कि किरायेदार के ही कमरे में शव मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। तब कहीं शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

मां प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल

दिनेश की दो बेटियां हैं, जिनमें प्रज्ञा सबसे बड़ी थी। छोटी बेटी 5 साल की है। प्रज्ञा के लापता होने से मां प्रीति का रो-रो का बुरा हाल था। उन्हें किसी तरह परिजन ने संभाला। दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था। मंदिर के सामने बैठकर मां बेटी के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रही थी। मगर रात में उसकी हत्या की खबर आई तो कोहराम मच गया। मां को किसी तरह रिश्तेदारों ने संभाला। पिता भी फूट-फूटकर रो रहे थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची की हत्या कर शव को ड्रम में छिपा दिया था। किरायेदार भाग गया है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। आशंका है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की है। इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000