आवारा कुत्तों का नहीं थम रहा आतंक,अमरोहा में बच्‍ची पर किया हमला

अमरोहा।देश में आवारा कुत्तों के आतंक के मामले अलग-अलग हिस्‍सों से लगातार सामने आ रहे हैं।इस बार उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में कुत्तों के आतंक की एक घटना सामने आई है।जहां पर एक बच्‍ची पर उसके घर के बाहर कुछ कुत्तों ने हमला कर दिया।इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसमें आवारा कुत्ते बच्‍ची का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में नजर आता है कि बच्‍ची खुद को आवारा कुत्तों से बचने के लिए सड़क पर भागती है, लेकिन बच्‍ची की कोशिश सफल नहीं होती है।बच्ची सड़क पर गिर जाती है और जब तक स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए आते हैं तब तक कुत्ते उसे घसीटते हैं।

स्थानीय लोगों का दावा है कि शहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में कुत्ते पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुके हैं।इस हमले ने एक बार फिर आवारा कुत्तों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।खासकर दिल्ली हाईकोर्ट के यह कहने के बाद कि आवारा कुत्ते एक खतरा बनते जा रहे हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा था कि समस्या यह है कि लोग वैन में आ रहे हैं और कुत्तों को खाना खिला रहे हैं।इसकी वजह से कुत्ते बहुत अधिक क्षेत्रीय हो गए हैं और वे किसी पर भी हमला कर देते हैं।वे पैदल चलने वालों के लिए खतरा बन रहे हैं।हाईकोर्ट की यह टिप्पणी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में आवारा कुत्तों के हमले के बाद डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत के बाद आई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000