सुल्तानपुर में विधायक पास लगी थार का कहर; नशे में धुत्त थार चालक ने बाइक सवार, ठेले और फुटपाथ से टकराई, गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ा

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर के अवध टॉकीज गली में मंगलवार रात 10 बजे एक थार गाड़ी (UP 61 BF 6092) ने कहर बरपाया। गाड़ी पर विधायक पास लगा था, जो 2023 में ही एक्सपायर हो चुका है। नशे में धुत्त युवकों से भरी गाड़ी ने मोहल्ले में घुसकर बाइक हटाई, फुटपाथ और ठेला तोड़ा।

गली में खड़े मो. अख्तर को गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर टूट गया। आक्रोशित मोहल्ले वालों ने गाड़ी पर पत्थर मारे और एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गाड़ी में शराब और बीयर की बोतलें भी मिलीं। घायल मो. अख्तर को परिजन आनन-फानन में राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। अख्तर ने बताया, “हम घर के पास खड़े थे, गाड़ी ठेले को तोड़ती हुई हमें टक्कर मार दी। सभी ने मिलकर गाड़ी रोकी, उसके बाद पुलिस आई।”

मोहल्ले वालों ने मांगा मुआवजा…

स्थानीय निवासी गोपाल सोनी ने कहा, “गाड़ी में पांच लोग थे, सभी नशे में धुत थे। गाड़ी ने मोटरसाइकिल, ठेला और रिक्शे को टक्कर मारी। नुकसान का मुआवजा दिया जाना चाहिए। एक आरोपी पकड़ा गया, लेकिन बाकी फरार हो गए। पुलिस ने मदद के बजाय उल्टा मोहल्ले वालों को दोषी ठहराने की कोशिश की।”

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन…

नगर कोतवाल नारद मुनि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और नुकसान की भरपाई की जाए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000