गया में चार दिनों से लापता युवक की हत्या, झाड़ी में फेंका हुआ मिला शव

गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर सूर्यपोखरा मंदिर के पीछे गहरी खाई में उगी झाड़ी से बुधवार की सुबह 18 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक पिछले 15 दिसंबर की देर शाम से लापता था। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि लापता की लिखित जानकारी देने स्थानीय थाना गये थे। तब पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया था और थाने से बाहर कर खुद खोजबीन करने की बातें कही थीं। काफी प्रयास के बाद मंगलवार को आवेदन दिया गया था। मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हरी बगीचा महादलित टोला का रहने वाला त्रिलोकी मांझी के बेटे चंदन कुमार के रूप में की गयी है। इधर, स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है।

प्रेम-प्रसंग में हत्या की चर्चा…

हत्या के मामले में पुलिस ने एक विधवा महिला समेत उसकी 14 वर्षीय बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हिरासत में ली गयी महिला मानपुर की ही है। इधर मृतक की दादी कौशल्या देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा त्रिलोकी मांझी एवं बहु बुगली देवी ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने चले गये थे। मृतक युवक अपने नानी के घर गया था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के परिवार वालों का कहना है कि हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। पुलिस मामले को दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

क्या कहते हैं डीएसपी…

इस संबंध में डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मानपुर से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल विधवा महिला समेत उसकी 14 वर्षीय बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000