‘वो लड़की सही है, मैं मरने जा रहा हूं’: 10वीं का छात्र ट्रेन के आगे कूदा, नोट में लिखा-उस लड़के को सजा मिले

कानपुर में 10वीं के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को छात्र के आईपैड के कवर में सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा- मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली का एक लड़का ब्लैकमेल कर रहा है। मैं मरने जा रहा हूं। इसको कड़ी से कड़ी सजा मिले। उस लड़की की कोई गलती नहीं है। पूरी गलती मुर्गी (मोहल्ले के एक लड़के का नाम) की है।

रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर छात्र की शिनाख्त की। घरवालों ने बताया कि बुधवार शाम वह कोचिंग के लिए घर से निकला था। मगर वह कोचिंग नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह वह पोस्टमार्टम पहुंचे। घटना पनकी थाना क्षेत्र की है।

कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला था, नहीं पहुंचा

शास्त्री नगर निवासी अनिल सैनी दादा नगर स्थित प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी अनीता, बड़ी बेटी गुनगुन और 17 साल का बेटा अनिकेत उर्फ समीर सैनी था। अनिकेत विजय नगर स्थित बृज पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था।

चचेरे भाई वैभव ने बताया कि समीर घर से करीब एक किमी. दूर कोचिंग पढ़ने जाता था। वह रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक कोचिंग पढ़ने जाता था। बुधवार शाम वह कोचिंग जाने की बात कहकर निकला था।

मगर वह कोचिंग नही पहुंचा। टीचर ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी की। रिश्तेदारी में फोन किया। मगर उसका कहीं पता नहीं चला।

घरवालों ने अधजले हाथ से समीर की शिनाख्त की

घरवाले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। जहां उन्हें जानकारी मिली कि एक लड़का ट्रेन से कटा है। गुरुवार सुबह घर वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां कपड़ों और समीर के अधजले हाथ से उसकी पहचान हुई।

पनकी जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि पनकी धाम स्टेशन के पास युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को अनिकेत का आईपैड मिला। जिसके कवर में एक सुसाइड नोट लिखा हुआ था।

सुसाइड नोट को घरवालों ने पुलिस को सौंप दिया है।

घरवालों ने बताया कि जनवरी महीने में स्कूल में एक फंक्शन था। समीर ने साथ में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ एक फोटो खिंचवाई थी। जिसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था। पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेकर इलाके का एक किशोर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

घरवाले बोले- मोहल्ले का लड़का परेशान कर रहा था

वह धमकी दे रहा था कि उसे और उस लड़की को बदनाम कर देगा। लड़की के घरवालों को बता देगा कि लड़की और समीर के बीच लव अफेयर है। घरवालों ने बताया कि समीर उस लड़के की धमकी से डर गया था।

बताया कि आरोपी किशोर समीर को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग कर रहा था। मगर समीर ने पैसे देने से इनकार कर दिया था। ब्लैकमेल से परेशान होकर ही उसने सुसाइड किया है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा, वो पढ़िए-

मैं समीर सैनी हूं, मुझे मेरी गली के लड़के ब्लैकमेल कर रहे हैं। मैं मरने जा रहा हूं। इसको (किशोर) कड़ी से कड़ी सजा मिले। मैंने एक लड़की के साथ फोटो खिंचाई थी, उस लड़की को भी वह परेशान कर रहा था। जबकि उस लड़की की कोई गलती नहीं है।

उसके घर तक गया। सब गलती मुर्गी (किशोर का घर का नाम) की है। मेरे फोन में 3 आईडी हैं। हम जा रहे हैं। यहां से बहुत दूर। हम फिर बोल रहे, उस लड़की की कोई गलती नहीं है।

पनकी थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घरवालों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000