स्‍व‍िस मह‍िला की हत्‍या मामले में आरोपी ने खोला राज, शादी करने से क‍िया था इनकार

द‍िल्‍ली के त‍िलक नगर इलाके में एक स्व‍िस मह‍िला का जंजीरों से बंधा शव 20 अक्‍टूबर को एमसीडी स्‍कूल के पास म‍िला था। इस मामले में द‍िल्‍ली पुल‍िस ने पांच द‍िन पहले एक शख्‍स गुरप्रीत सिंह (33) को भी गि‍रफ्तार किया था। उसने दावा किया था कि 2021 में स्विट्जरलैंड की यात्रा के दौरान उसकी पीड़िता से दोस्ती हो गई थी, लेक‍िन द‍िल्‍ली पुल‍िस की ओर से बरामद शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मृतका के पर‍िवार तक पहुंचने के ल‍िए पुल‍िस स्विट्जरलैंड दूतावास के लगातार संपर्क है। पु‍ल‍िस को एंबेसी से कोई प्रत‍िक्रिया नहीं म‍िली है।

नहीं किया जा सका अब तक पोस्टमार्टम…

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताब‍िक वेस्‍ट ज‍िला डीसीपी विचित्र वीर ने मंगलवार (24 अक्‍टूबर) को कहा कि हम उसके परिवार के आने और शव की पहचान करने का इंतजार कर रहे हैं ताकि पोस्‍टमॉर्टम की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। बरामद शव को एक अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्ष‍ित रखा गया है।  इस मामले में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सिंह की मानसिक स्थिति का पता लगाने को उसका मानस‍िक टेस्‍ट भी कराया है। आरोपी की ग‍िरफ्तारी गत 21 अक्‍टूबर को गई थी।

‘आरोपी की मानस‍िक हालत जानने को करवायी जा रही काउंसल‍िंग… 

अधिकारी के मुताबि‍क आरोपी ने हत्‍या करने से लेकर शव को स्‍कूल के पास फेंकने तक के क्रम में पुल‍िस के सामने कई थ्‍योरी पेश की हैं। सोमवार (23 अक्‍टूबर) को पुलिस ने कहा था कि वह इस मामले में मनोच‍िकित्‍सकों की मदद भी लेगी, क्योंकि आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहा है। अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने सोमवार शाम को डॉक्टरों और काउंसलरों के साथ कई मीट‍िंग भी कीं जिसका स‍िलस‍िला मंगलवार को भी जारी रहा।

हत्‍या करने से दो द‍िन पहले खरीदा था चेन और ताला….

दिल्ली पुलिस के सूत्र बताते हैं कि चार द‍िन से पुल‍िस हिरासत में रह रहे आरोपी स‍िंह को एक दुकान सहित कई जगहों पर भी ले जाया गया, जहां से उसने एक चेन और ताला खरीदा था। चेन और ताले की कीमत 600 रुपये थी, ज‍िनको महिला की हत्या से दो दिन पहले खरीदा था।

मह‍िला ने ठुकरा द‍िया था शादी करने का प्रस्‍ताव….  

पुलिस का कहना है कि सिंह ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि मह‍िला के साथ वो शादी करना चाहता था, लेक‍िन उसने इस प्रस्‍ताव को ठुकरा द‍िया था. इसके बाद उसने उसका कत्‍ल कर द‍िया।

’11 अक्टूबर को ज्यूरिख से द‍िल्‍ली आई थी पीड़‍िता, होटल में ठहरी थी…

द‍िल्‍ली पुल‍िस के अध‍िकारी ने आरोपी सिंह ने महिला की पहचान स्विस मूल की नीना बर्जर के रूप में की। उसका कहना है क‍ि वह 11 अक्टूबर को ज्यूरिख (स्विटजरलैंड) से भारत (द‍िल्‍ली) आई थी और एक होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़‍िता का पासपोर्ट और वीजा जैसे कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000