9 साल की बच्ची से हैवानियत के बाद हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेप के बाद बच्ची की हत्या करने वाले हैवान को एनकाउंटर कर दबोचा है। मामला जनपद बुलंदशहर का है जहां खानपुर क्षेत्र के इसनपुर रोड पर मासूम को अगवा करने के बाद रेप और फिर हत्या करने वाले हैवान से पुलिस की मुठभेड़ हुई। दरअसल 6 दिसंबर को गांव के ही रहने वाले 55 वर्षीय आरोपी सतीश चौधरी ने 9 वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया था और गांव के ही जंगल में ले जाकर रेप के बाद हत्या कर दी थी। हालांकि हत्यारा सीसीटीवी कैमरे में 9 वर्षीय किशोरी को ले जाते दिख रहा था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सतीश चौधरी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन सतीश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सतीश घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है, जहां घायल का उपचार चल रहा है।

दरिंदे ने बच्ची से रेप के बाद हत्या कर ईख के खेत में उसका शव फेंक दिया था। इसके बाद बच्ची के शव को जंगली जानवरों ने भी अपना निवाला बनाया। दो दिन पहले ही पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद किया है और इसके बाद हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पूरे मामले में जानकारी देते हुए सीओ स्याना भास्कर मिश्रा ने बताया कि बीते 6 दिसंबर को एक बच्ची गांव से गायब हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन गांव के 55 वर्षीय सतीश चौधरी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर ईख के खेत में शव को फेंक दिया था। दो दिन पहले पुलिस ने शव बरामद कर आज हत्यारे को पुलिस ने गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दुराचारी हत्यारे को पैर में गोली लगी है घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000