काले जादू के शक में बेटों ने जीजा के साथ मिलकर की मां-बाप की हत्या, पोती को भी नहीं छोड़ा, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र के एक गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मरने वालों में दो बुजुर्ग और 10 साल की लड़की शामिल है। दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी थे। लड़की उनकी पोती थी। खबर के मुताबिक उनकी हत्या के आरोपी उनके अपने ही बेटे और दामाद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मृतक बुजुर्ग कथित तौर पर ‘काला जादू’ में शामिल था। इसके चलते गांव के लोग परिवार पर उनकी हत्या करने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गांव के कुछ लोग भी शामिल हैं।

काले जादू के शक में पति-पत्नी और पोती की हत्या…

रिपोर्ट के मुताबिक घटना 6 दिसंबर की है जिसकी जानकारी अब सामने आई है। परिवार के तीन सदस्यों की हत्या हथौड़े और चाकू से की गई। घटना में जिस कपल की हत्या हुई उनके ही बेटों ने पुलिस थाने जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू की। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी पुलिस को मामला समझ आया। पता चला कि कपल के ही तीन बेटों और दामाद ने गांव के पांच लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति के बेटे और परिवार के अन्य सदस्य उनके कथित काले जादू में शामिल होने के कारण उनसे नाराज थे। उनका मानना था कि ‘काले जादू’ की वजह’ से गांव में बीमारियां फैलीं और कई मौतें हुई हैं। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, पुलिस के मुताबिक गांव के लोगों ने देवू कुमोती के बेटों और दामाद पर उनकी हत्या करने का दबाव डाला था। उसने बताया कि देवू और उनकी पत्नी पर हमले के वक्त उनकी दस साल की पोती उनके पास सो रही थी। आरोपियों ने इस शक से उसकी हत्या कर दी कि कहीं वो इस बात का खुलासा न कर दे। घटना में शामिल सभी नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000