किराए के मकान में रहने वाली विधवा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी मकान मालिक व डेयरी संचालक ने नशीला पदार्थ पिलाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो के बल पर उसे डरा-धमकाकर लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी अंकित पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता मूल रूप से निगोहां की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि चार वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपनी मां और पांच वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहकर आसपास के घरों में काम कर जीवन यापन कर रही थी। करीब दो माह पहले ईश्वरीखेड़ा इलाके में उसकी मुलाकात पाल डेयरी संचालक अंकित पाल से हुई। आरोपी ने मदद के नाम पर अपना मकान किराए पर रहने के लिए दे दिया।

पीड़िता के अनुसार, 11 दिसंबर को आरोपी के भाई का तिलक समारोह था। रात करीब नौ बजे वह काम से लौटकर अपने कमरे में चली गई। उस समय उसकी मां और बेटी गांव गई हुई थीं। कुछ देर बाद आरोपी अंकित एक महिला के साथ कमरे में पहुंचा और कॉफी व खाना दिया। कॉफी पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए।

अगली सुबह होश आने पर पीड़िता ने अपने शरीर पर चोट और खरोंच के निशान देखे। जब उसने आरोपी से विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर दोबारा शारीरिक शोषण किया और धमकाकर कुछ रुपये भी ऐंठ लिए।

मानसिक रूप से टूट चुकी पीड़िता ने 2 जनवरी को आरोपी का मकान छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और फोन कर धमकियां देने लगा। आरोप है कि मवैया इलाके में आरोपी ने जबरन उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर पीजीआई के पास स्थित एक होटल ले जाकर फिर दुष्कर्म किया।

डरी-सहमी पीड़िता ने आखिरकार हिम्मत जुटाकर डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल से शिकायत की। इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि डीसीपी के निर्देश पर गुरुवार को आरोपी अंकित पाल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000