अफसरों की मनमानी वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल पर पड़ रही है भारी,रोज दो से तीन घंटे और संसाधनों की हो रही बर्बादी

लखनऊ। अफसरों की मनमानी वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल पर भारी पड़ रही है। लखनऊ में जंक्शन से चलती है,मगर उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों की आपस की तनातनी की वजह इसे मेंटेनेंस के लिए चारबाग भेजा जाता है,जिससे रोज दो से तीन घंटे और संसाधनों की बर्बादी होती है। साथ ही अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बाधा पहुंचती है।इस पर कोई भी अफसर बोलने को तैयार नहीं हैं।

बता दें कि लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल (12229) उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की ट्रेन है। साल 2018 से पहले लखनऊ मेल चारबाग स्टेशन से चलती थी। ओरिजनेटिंग ट्रेनों को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ जंक्शन पर शिफ्ट करने की योजना के तहत लखनऊ मेल को सितम्बर 2018 में लखनऊ जंक्शन से चलाने का निर्णय लिया गया। लखनऊ मेल रात दस बजे चलती है और नई दिल्ली से आने वाली लखनऊ मेल (12230) सुबह लगभग सात बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचती है। यहां से लखनऊ मेल को रुटीन मेंटेनेंस के लिए चारबाग स्टेशन की सैलून साइडिंग भेज दिया जाता है।

यहां पर सफाई, धुलाई होती है,जिसमें चार से पांच घंटे लगते हैं। शाम को लखनऊ मेल लखनऊ जंक्शन लाई जाती है।लखनऊ जंक्शन लाने-ले जाने में रोज दो से तीन घंटे लगते हैं। इस दौरान कई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है और एहतियात बरतनी पड़ती है। इतना ही नहीं लखनऊ मेल को लाने और ले जाने की वजह से चारबाग का प्लेटफॉर्म नंबर एक व्यस्त हो जाता है,जिससे अन्य ट्रेनों को बेवजह आउटर पर रुकना पड़ता है। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के अफसरों ने ट्रेन को एक दिन के लिए ऐशबाग डिपो में मेंटेन करवाया। हालांकि इसके बाद रेलवे यूनियन के दबाव में यह काम वापस चारबाग शिफ्ट कर दिया गया।

ऐशबाग में हो सकती है मेंटेनेंस…

दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल कहते हैं कि वीआईपी कहलाई जाने वाली लखनऊ मेल को लेकर अफसरों का रवैया बेहद उपेक्षापूर्ण है। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग डिपो में इसका मेंटेनेंस करवाया जा सकता है। बावजूद इसके उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अफसर न जाने किसके दबाव में यह काम चारबाग में करवा रहे हैं।

शताब्दी का भी ऐशबाग में होता है मेंटेनेंस…

शताब्दी एक्सप्रेस उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की वीआईपी ट्रेन है। शताब्दी को चारबाग से चलाया जाता था। बाद में शताब्दी को लखनऊ जंक्शन शिफ्ट कर दिया गया। शताब्दी का मेंटेनेंस पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग डिपो में ही होता है,लेकिन लखनऊ मेल को चारबाग ले जाया जाता है। रेलवे अफसर इस मुद्दे पर कुछ बोलने से बच रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000