उत्तरप्रदेशमुरादाबाद एक माह से लापता महिला का शव घर से बरामद, पति निकला हत्यारा By Pratibha Rajdar Last updated May 13, 2025 125 मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र के टीपीनगर चौकी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक माह से लापता महिला तबस्सुम का शव उसी के घर से बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या की बात कबूल ली है। बताया जा रहा है कि तबस्सुम की मां ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था। आखिरकार सोमवार देर रात पुलिस को तब सफलता मिली जब आरोपी पति की निशानदेही पर महिला का शव घर के भीतर से ही बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने 12 अप्रैल को इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है। समाचार 125 Share