प्रेमिका से मिलने प्रेमी रात में गया उसके घर परिजनों ने चोर समझकर की जमकर पिटाई

घर में कोई नहीं है, आ जाओ…’ जब एक शख्स की गर्लफ्रेंड ने उससे ये बात कही तो लड़का खुशी-खुशी गिफ्ट लेकर उसके घर पहुंच गया, लेकिन उस शख्स को इतनी बुरी तरह धोखा दिया गया था कि वह सीधा अस्पताल पहुंच गया। यह घटना उत्तर प्रदेश के बांदा की है। जहां युवक की प्रेमिका के परिजनों ने उसे चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। युवती ने युवक से कहा कि घर पर कोई नहीं है, तुम आ जाओ ऐसे में जब शख्स लड़की के घर पहुंचा तो सारा गणित बदला हुआ नजर आया, क्योंकि प्रेमिका की ही सूचना गलत निकली. ऐसे में परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इतना पीटा कि बेचारे को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। हैरान कर देने वाला यह मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। लड़का पेशे से डीजे है, जो स्थानीय कार्यक्रमों में डीजे का ऑर्डर लेता है। वह एक रात काम से लौट रहा था, जब उसे अपनी प्रेमिका का फोन आया, जिसने कथित तौर पर उसे बताया कि उसके माता-पिता घर पर नहीं हैं, और घर आना है।

लड़के को अपनी प्रेमिका को एक घड़ी गिफ्ट करनी थी, इसलिए वह खुशी-खुशी अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। जैसे ही उसने अंदर जाने के लिए दरवाजा खोला, वह दंग रह गया। क्योंकि सभी घर पर थे. जब लड़की के पिता और भाइयों ने लड़के को देखा तो उन्होंने उसे चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। हंगामा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। परिजनों को समझाइश दी गई। इसके बाद लड़के ने सारी बात बता दी। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे मामले पर बिसंडा थाने के थाना प्रभारी आनंद कुमार ने कहा- एक युवक कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था। घर लौटते समय एक युवती के घर गया, जिसके चलते उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित युवक की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000