उत्तरप्रदेशगोरखपुर देवर ने भाभी को रॉड से प्रहार कर उतारा मौत के घाट आरोपी देवर की तलाश में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 23, 2022 909 गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मिठाबेल में शनिवार की सुबह रॉड से प्रहार कर 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। हत्या का आरोप महिला के देवर पर है। फरार देवर को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का पति दिव्यांग है, महिला के ससुर कृष्ण मोहन दुबे ने तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार से मिठाबेल निवासी अनीता दुबे (45) पत्नी संतोष कुमार दुबे अपने दो बच्चों संग रहती थी। उनका देवर गिरीश चंद्र दुबे अक्सर शराब पीकर बवाल करता था। शनिवार की सुबह करीब 4:45 बजे महिला अपने कमरे में सोई थी, तभी देवर आया और शराब के नशे में दरवाजा खुलवाने लगा। दरवाजा खुलते ही देवर ने लोहे की रॉड से अनीता के सिर और चेहरे पर प्रहार कर दिया और फरार हो गया। इधर परिजन महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। महिला का बड़ा बेटा बागीश दिल्ली में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है। वहीं छोटा बेटा अनुज 11 का छात्र है। पति संतोष हाथ-पैर से दिव्यांग हैं। अपराध 909 Share