मदद कि गुहार लेकर पहुंची महिला को बीजेपी मंत्री ने थप्पड़ जड़कर गये फंस मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनसे इस मामले में मांगी सफाई

कर्नाटक में गुहार लेकर पहुंची महिला को थप्पड़ जड़कर बीजेपी मंत्री मुश्किलों में फंस गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उनसे इस मामले में सफाई मांगी है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना ने अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंची महिला को थप्पड़ जड़ दिया था। उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई थी जिसके बाद विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया था। इस बीच अब सीएम बसवराज बोम्मई ने मामले पर मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की जानकारी ऱखने वाले लोगों के मुताबिक मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंत्री से सोमवार तक उनकी इस हरकत के लिए स्पष्टीकरण देने को कहा है। इससे पहले कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि कर्नाटक की BJP सरकार के मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया।

महिला का अपराध था कि वो अपनी फरियाद लेकर BJP के मंत्री के पास चली गई। इस ट्वीट में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है और लिखा है, अब PM मोदी का बयान पढ़ लीजिये क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं। पूरा मामला दरअसल कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री वी सोमन्ना चामराजनगर जिले के हंगाला गांव में दौरे पर थे। यहां पर वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जमीन के पट्टे बांट रहे थे। उसी वक्त जमीन का पट्टा न मिलने से दुखी एक महिला उनके पास शिकायत लेकर पहुंची। पहले तो वी सोमन्ना ने उसे देखा और वह जैसे ही उनके पास पहुंची तो सोमन्ना ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। थप्पड़ खाने के बाद भी उस महिला ने सोमन्ना के पैर छुए। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वी सोमन्ना ने थप्पड़ मारने के लिए बाद में माफी भी मांगी। इस कार्यक्रम में सोमन्ना को 3.30 बजे पहुंचना था लेकिन वह करीब 2 घंटे लेट पहुंचे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आय़ा है जिसके बाद विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर निशाना साध रही हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000