विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर हुए हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे आसपास के लोगों ने सीएचसी भिजवाया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार गांगनौली निवासी विकास(24) पुत्र सुरेंद्र उर्फ डाॅली अपने रिश्तेदार रोहित (21) पुत्र चंद्रपाल गांव मुजफ्फरपुर थाना फतेहपुर के साथ बाइक से खजूर वाला की ओर जा रहे थे।

एमएलडी पब्लिक स्कूल के निकट पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया है अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000