अपनों ने ही रुपयों के लालच में उतारा था मौत के घाट,सुरेंद्र की जिंदा जलाकर की थी हत्या, सगा भाई और चाचा निकले हत्यारोपी

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के देवीपुर गांव में दिव्यांग सुरेंद्र यादव को 27 लाख रुपये के लालच में जिंदा जलाकर मार डाला गया था। आरोपियों ने इस मामले में गांव के प्रधान को फंसाने की साजिश भी रची थी। हत्या में शामिल सुरेंद्र के सगे भाई योगेंद्र, चाचा रामजीत, चचेरे भाई पन्नेलाल व महेंद्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर, सीसीटीवी कैमरे की वजह से बेगुनाह साबित हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालबचन यादव व उनके परिवार ने पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी व एएसपी मानुष पारिख ने पुलिस लाइंस में संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि 30 जुलाई की रात में झोपड़ी में जलाकर सुरेंद्र यादव की हत्या करने की सूचना पुलिस को दी गई थी। परिजनों के संदेह जाहिर करने पर पुलिस ने प्रधान प्रिया देवी, उनके पति वीरेंद्र, भसुर लालबचन व सुरेंद्र पासवान को आरोपी बना दिया। मगर गांव व प्रधान के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच की गई तो नामजद आरोपी निर्दोष पाए गए। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

दोनों अफसरों ने बताया कि पुलिस ने शराब की बोतल के बार कोड व अन्य स्रोतों से जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि तहसील प्रशासन की टीम ने लगभग डेढ़ साल पहले गांव की एक जमीन की पैमाइश की थी। इसमें जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के लिए जगह को सुरक्षित किया गया था। कीमती जमीन रामजीत यादव और उसके परिजनों के कब्जे में थी, जिसका वह लगातार विरोध करता था और पूर्व में पैमाइश के लिए आए राजस्व कर्मी से विवाद किया था, इसका केस भी दर्ज है। बताया जा रहा है कि रामजीत यादव, उसका लड़का महेंद्र, भतीजा पन्नेलाल व योगेंद्र पैमाइश के दौरान विवाद कर मिट्टी का तेल डालकर जलाने व स्वयं जलकर सभी लोगों को फंसाने की बात पहले भी गांव वालों के सामने कर चुके थे। इसी बीच एक जमीन के रुपये को लेकर विवाद भी परिवार में सामने आ गया।

पता चला कि रामजीत यादव, अयोध्या यादव व सुरेंद्र की मां मैना देवी की जमीन बेचने के लिए स्वयं सौदा किया था और प्रापर्टी डीलर से दो जमीन के बैनामा व एक जमीन की एग्रीमेंट की बात कही थी। उसने स्वयं व अयोध्या की जमीन को बैनामा करके एक करोड़ 19 लाख रुपये ले लिए। मैना देवी के खाते में 27 लाख रुपये डलवा कर जमीन के एग्रीमेंट का दबाव बना रहा था। इसका सुरेंद्र व मैना देवी विरोध कर रही थीं।

इधर, प्रापर्टी डीलर लगातार रामजीत यादव पर जमीन एग्रीमेंट करवाने के लिए दबाव बना रहा था। परिवार में विवाद बढ़ने पर सबने मिलकर हत्या की साजिश रची। फिर साजिशन सभी मिल गए और रामजीत ने भतीजे योगेंद्र, पन्नेलाल व महेंद्र को शराब पिलाई। घटना वाले दिन भी गांव में महेंद्र के घर पर रामजीत आकर रुका और योगेंद्र को शराब पिलाकर अपने लड़के के साथ भेजकर सुरेंद्र को शराब पिलाई। फिर सुरेंद्र को डंडे से मारा, जिससे वह सिर के बल गिर गया और बेहोश हो गया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए जलाकर मार दिया व ग्राम प्रधान को नामजद करवा दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000