राजस्व निरीक्षक निर्भय यादव की रिमांड कोर्ट ने कर दिया रिफ्यूज... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ गिरफ्तार किये गए राजस्व निरीक्षक के रिमांड को CJM कोर्ट ने कर दिया, रिफ्यूज By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jan 11, 2026 205 प्रतापगढ़ थाना नगर कोतवाली सदर तहसील में कथित खतौनी फ्रॉड कांड में तत्कालीन लेखपाल निर्भय यादव की पुलिस ने बहुत दबाव में गिरफ्तारी की, परन्तु पुलिस द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत न कर पाने की दशा में CJM कोर्ट ने लेखपाल की रिमांड को रिफ्यूज कर दिया। पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। पंकज कुमार ने SDM सदर प्रतापगढ़ महोदय को 28 फरवरी, 2023 को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके खतौनी खाता- 804 में “भूमाफ़ियाओं सलमा बानो व शम्भूनाथ के साथ तहसीलकर्मी लेखपाल निर्भय यादव व राजस्व निरीक्षक राहुल सिंह की मिलीभगत से षड्यंत्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेजों द्वारा विधि विरुद्ध रूप से उक्त भूमाफ़ियाओं का नाम व फ़र्ज़ी आदेश दर्ज कर दिया गया है। जिस पर SDM महोदय ने जांच करवा कर तहसीलदार को जांच रिपोर्ट के आधार पर फ़र्ज़ी आदेश निरस्त करने व दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज करवाने हेतु आदेशित किया था। तहसीलदार सदर ने उक्त भूमाफ़ियाओं का नाम फ़र्ज़ी आदेश दिनांक- 24/04/22 निरस्त करवा कर, दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज करवाया, जिसके तहरीर में अभियुक्त शम्भूनाथ के स्थान पर गलती से शिकायतकर्ता पंकज कुमार का ही नाम टाइप हो गया था, जिसके संशोधन हेतु दिनांक- 12 मई, 2023 को तहसीदार ने प्रभारी निरीक्षक को “शिकायतकर्ता पंकज कुमार के स्थान पर अभियुक्त शम्भूनाथ आदि ” का नाम दर्ज कर उचित कार्रवाई करने हेतु प्रपत्र दिया। विवेचना में पंकज कुमार के विरुद्ध कोई साक्ष्य न मिलने पर गलती से उनका लिखा नाम हटा दिया गया। समाचार 205 Share