देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ,यह 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता:पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक अहम बैठक आयोजित की गई।पीएम मोदी ने एनडीए नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने इस दिन को मेरे लिए सचमुच यादगार बना दिया है।

पीएम ने एनडीए नेताओं की बैठक को किया संबोधित

एनडीए नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इतने लंबे समय तक भारत माता की सेवा करना, उनकी सेवा करने का सौभाग्य मिलना, यह भगवान की विशेष कृपा से ही संभव है।पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए, जनता ही भगवान का रूप है,इसीलिए उन्होंने हमेशा इस सेवा को एक साधना के रूप में देखा है,यह साधना कभी अकेली नहीं रही,यह एक सामूहिक यज्ञ है,जिसमें आप सभी और कई अन्य साथियों ने कर्तव्य की भावना से अपनी सेवाएं दी हैं।

पीएम ने एनडीए नेताओं का जताया आभार

पीएम मोदी ने एनडीए नेताओं को आभार जताया।पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन आप सभी ने मेरे लिए बहुत यादगार बना दिया,मैं अभिभूत हूं,कृतज्ञ हूं,चरैवेति-चरैवेति के मंत्र का जाप करते हुए,इस राजनीतिक यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव देखते हुए,एक दिन यह पड़ाव भी आएगा, यह मैंने कभी सोचा नहीं था। पीएम मोदी ने कहा कि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर सबसे लंबी अवधि तक सेवा करने का अवसर मिलना,इसे मैं अपना परम सौभाग्य मानता हूं,आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया, इतना मान दिया, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभारी हूं।

2014 में जब एनडीए की जीत हुई थी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब एनडीए की जीत हुई थी,तब उन्होंने कहा था कि आज देश के सामान्य मानवी में एक आशा का उदय हुआ है‌।इस आशा का,इस उम्मीद का संरक्षण हम सभी का दायित्व था। पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा था,आज उन्हें संतोष है,गर्व है कि एनडीए परिवार के तौर पर हमने देश के विश्वास को हमेशा और मजबूत किया है‌।

पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि,विकास तो दूर की बात है,देश को कांग्रेस ने एक के बाद एक हजारों करोड़ों रुपये के घोटालों में घसीट दिया।देश का भाग्य फिर तब बदला जब 2014 में एनडीए की सरकार बनी।पीएम मोदी ने कहा कि देश ने देखा कि जब नीयत,नीति और निर्णय तीनों एक साथ काम करते हैं तो विकास की गति कैसी होती है।पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता ये भी है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है‌।कांग्रेस ने देश को लाचारगी,बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था।

देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है,तेज विकास संभव नहीं

पीएम मोदी ने कहा कि देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है,भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है और बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था,हिंदू ग्रोथ रेट यानी कार्यशैली कांग्रेस की,दायित्व कांग्रेस का,विफलता कांग्रेस की,लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया,जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम होना चाहिए था कांग्रेस ग्रोथ रेट।
पीएम मोदी ने कहा कि इस कांग्रेस ग्रोथ रेट में न सुशासन था, न नीति,न नीयत और न निर्णय। पीएम मोदी ने कहा कि पहली बार अटल जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार आई, तब जाकर हमें एक झलक दिखी कि विकास में गति कैसे आती है,लेकिन दुर्भाग्य से 2004 में देश फिर से अस्थिरता के बवंडर में और कांग्रेस के शिकंजे में फंस गया।

एनडीए नेताओं की बैठक हुई

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी,भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और सत्तारूढ़ राजग के सभी घटक दलों के प्रतिनिधियों ने यहां भारत मंडपम में हुई अहम बैठक में हिस्सा लिया।बैठक में राजग शासित सभी 22 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के नेताओं ने भी भाग लिया।

मोदी बुधवार को देश के सबसे लंबे निरंतर कार्यकाल वाले निर्वाचित पीएम बने

नरेंद्र मोदी बुधवार को भारत के सबसे लंबे निरंतर कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए।उन्होंने 1952 में हुए आम चुनावों के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।वर्ष 1947 से 1952 तक नेहरू अंतरिम सरकार के प्रमुख रहे थे,क्योंकि 1952 तक आम चुनाव नहीं हुए थे‌।इंदिरा गांधी 14 साल से अधिक समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रही थीं,जो मोदी के कार्यकाल से अधिक है,लेकिन इंदिरा गांधी का कार्यकाल लगातार नहीं था।

पीएम पद पर 4,399 दिन पूरे होने के साथ, मोदी भारत के सबसे लंबे लगातार कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। मोदी ने 26 मई 2014 को शानदार जीत के साथ भारत के पीएम का पद संभाला,इसके बाद 2019 के आम चुनाव में उन्हें और भी प्रचंड जनादेश के साथ दोबारा चुना गया और उसी साल 30 मई को उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हुआ,उनका लगातार तीसरा कार्यकाल 9 जून 2024 को शुरू हुआ। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,जेपी नड्डा,नितिन गडकरी समेत अन्य नेता शामिल हुए।राजग में शामिल दलों के केंद्रीय मंत्रियों में के. राम मोहन नायडू (तेलुगु देशम पार्टी), राजीव रंजन सिंह (जद-यू), एचडी कुमारस्वामी (जद-एस) और अनुप्रिया पटेल (अपना दल-सोनेलाल) ने इस बैठक में हिस्सा लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     बिजली विभाग में बवाल, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और UPPCL के चेयरमैन आशीष गोयल हुए आमने-सामने     |     यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई अंतिम मतदाता सूची,मतदाताओं को मिला नौ अंकों का नया स्टेट वोटर नंबर     |     मेरठ के बाद अब इस रूट पर चलेगी नमो भारत,यूपी में नए कॉरिडोर के लिए जिले फाइनल,12 स्टेशनों की लिस्ट तैयार     |     राम मंदिर दान घोटाले पर महंत कमल नयन दास की दो टूक,कहा-जांच करने वाले ही बेईमान,रामलला ही करेंगे न्याय     |     राम मंदिर दान घोटाले पर महंत कमल नयन दास की दो टूक,कहा-जांच करने वाले ही बेईमान,रामलला ही करेंगे न्याय     |     पीएम मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ चखा झालमुड़ी का स्वाद,सीएम शुभेंदु अधिकारी ने पीएम को अपने हाथों से दीं झालमुड़ी     |     क्या काॅकरोच पार्टी को मिल सकता है कॉकरोच चुनाव चिह्न,जानें क्या कहते हैं EC के नियम     |     देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ,यह 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता:पीएम मोदी     |     30 जून तक कागज के नोट वापस लेगा आरबीआई,इस पर आया सरकार का बयान     |     कश्मीर घूम लखनऊ लौट रहा था परिवार, झपकी से डिवाइडर में घुसी कार,तीन की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000