युवती की हत्या करने वाले प्रेमी को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, चाकू से 42 वार कर सुतपा को उतारा था मौत के घाट

कोलकाता। चाकू से 42 वार कर युवती की हत्या करने वाले अपराधी प्रेमी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। मुर्शिदाबाद जिले के बहरमपुर के तृतीय फास्ट ट्रैक कोर्ट के अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाठक ने गुरुवार को प्रेमी सुशांत चौधरी को मौत की सजा सुनाई।

क्या कहा सुशांत के वकील ने…

सुशांत के वकील पीयूष घोष ने कहा कि मेरा मुवक्किल एक प्रतिभाशाली छात्र है। उसके बेहतर भविष्य के बारे में सोचते हुए, मैंने कम से कम आजीवन कारावास की प्रार्थना की थी, पर कोर्ट उन्हें मौत की सजा सुनाई। फैसले की कापी मिलने के बाद मुवक्किल के परिवार से बात करने आगे का फैसला लिया जाएगा।

सबूत और गवाहों के आधार पर सामने आया सच…

हत्या के 15 महीने बाद सुतपा चौधरी हत्याकांड की मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान बहरामपुर के तृतीय फास्ट ट्रैक के जज सुशांत चौधरी को पुलिस द्वारा पेश किए गए साक्ष्य,सबूत और गवाहों के आधार पर दोषी करार दिया था। उस सुनवाई में सरकारी वकील बिभास चटर्जी और आरोपित के वकील पीयूष घोष मौजूद थे। इस मामले में 34 लोगों की गवाही स्वीकार की गई। 2022 की घटना के गवाहों, पत्रकारों, एक ई-कामर्स कंपनी के अधिकारियों, व्यापारी और मृतक के पिता भी शामिल थे। गोराबाजार इलाके के रहने वाले और घटना के प्रत्यक्षदर्शी बंटी इस्लाम ने अदालत को बताया कि अपनी आंखों के सामने इस नृशंस हत्या को देखने के बाद मैं चार दिनों तक सो नहीं सका था। आरोपित को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। अगर फांसी नहीं दी गई तो यह लड़की के साथ घोर अन्याय होगा।

क्या है पूरा मामला… 

बताते चलें कि सुतपा पिछले साल दो मई को मुर्शिदाबाद के बहरमपुर में शहीद सूर्या सेन रोड से होते हुए मेस लौट रही थीं। सीसीटीवी कैमरे में एक युवक उसका पीछा करता नजर आ रहा है। बाद में युवक की पहचान सामने आई। वह सुशांत था। मेस के दरवाजे के सामने उसने सुतपा पर छलांग लगा दी और चाकू से वार करने लगा। इतनी क्रूर घटना से पूरे राज्य में हंगामा मच गया था। अगले दिन सुशांत को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि वह सुतपा के पूर्व परिचित हैं। रिश्तों की उलझनों के चलते उसने अपनी प्रेमिका की हत्या की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000