छठ से लौट रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या करने वाले सिरफिरे आशिक ने कोर्ट में किया सरेंडर

लखीसराय। ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी ने करीब एक महीने तक पुलिस को चकमा देने के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। लखीसराय जिले में कवैया इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी ने अदालत में मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने के लिए 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस कांड में आशीष चौधरी के तीन सहयोगियों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है।

‘नरसंहार’ के आरोपी का सरेंडर…

बिहार पुलिस ने एक बयान में बताया कि इस घटना में इस्तेमाल एक हथियार, खोखा और कारतूस को जब्त कर फॉरेंसिक लैब में उनकी जांच कराई जा रही है। इस मामले की जांच अब भी चल रही है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार के अनुसार आशीष चौधरी ने लखीसराय जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लखीसराय शहर के पंजाबी मोहल्ला इलाके में आशीष चौधरी ने पड़ोस में ही रहने वाली दुर्गा झा (24) और उसके परिवार के सदस्यों को गोलियों से भून दिया था। दुर्गा समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने बताई थी लव-अफेयर की थ्योरी…

बताया जाता है कि आशीष चौधरी को दुर्गा झा से प्यार था और दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी, लेकिन बाद में महिला अपने परिवार के सदस्यों के दबाव में अलग हो गई, जो उसके अंतरजातीय संबंध से नाराज थे। महिला ने बाद में पटना में नौकरी कर ली थी। आशीष को संदेह हो गया था कि दुर्गा का किसी अन्य से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आशीष ने उस समय हमला किया जब दुर्गा और उसके परिवार के सदस्य ‘छठ’ त्योहार के अवसर पर एक नदी घाट पर पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। हमले में गंभीर रूप से घायल हुई दुर्गा ने एक दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उसके दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उसके पिता और दो भाभियों को गंभीर चोटें आईं थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आशीष चौधरी और उसको हथियार मुहैया कराने वाले दो सह-आरोपियों पर इस मामले में मुकदमा चलाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000