यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता,50 हजार के इनामी गैंगस्टर पप्पू गंजिया को अजमेर से किया गिरफ्तार,माफिया अतीक गैंग का था सक्रिय सदस्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)को आज सोमवार बड़ी सफलता मिली है। यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद गैंग के सक्रिय सदस्य 50 हजार का इनामी गैंगस्टर मोहम्मद जावेद उर्फ पप्पू गंजिया को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया है। पप्पू गंजिया पर दर्जनों मुकदमे दर्ज है। रंगदारी के मामले में वांछित चल रहा था। काफी समय से पुलिस को उसकी तलाश थी। गैंगस्टर पप्पू गंजिया प्रयागराज के नैनी का रहने वाला है।अब गंजिया को ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाया जाएगा। पुलिस ने पप्पू गंजिया पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। पप्पू गंजिया पर हत्या, लूट जैसी गंभीर धाराओं में कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं।

माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद शासन की ओर से जारी यूपी में एक्टिव माफियाओं की लिस्ट में दिलीप मिश्र, बच्चा पासी,राजेश यादव के साथ पप्पू गंजिया का भी नाम है। पप्पू गंजिया पिछले कई महीने से फरार चल रहा था। पप्पू गंजिया नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पप्पू गंजिया पर अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज हैं और प्रशासन उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी कर चुका है। बताते चलें कि माफिया ब्रदर्स अतीक अहमद और खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में कॉल्विन हॉस्पिटल के पास पुलिस कस्टडी में शूटरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

अतीक और अशरफ प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में कोर्ट के आदेश पर पुलिस कस्टडी में थे। माफिया ब्रदर्स को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन हॉस्पिटल लाया गया था। फरवरी में हुए उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ के लिए अतीक को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया गया था। बीते दिनों अतीक के गुर्गे की दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर भी चला था। ये दुकानें अतीक के बेटे अली अहमद के दोस्त फैज भूरे के कब्जे में थीं। इनकी कीमत लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपये बताई गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000