उत्तरप्रदेशजौनपुर डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, चालक ने मौके पर तोडा दम, महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम By Pratibha Rajdar Last updated Sep 9, 2024 662 जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव स्थित लीलहा नहर पुल के पास सोमवार की शाम तेज रफ़्तार कार डिवाइडर पर चढ़ गई, जिसमें चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक महिला ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वाहन में बैठे अन्य लोगो को चोट आई। सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अरविंद यादव कार्यवाही में जुट गए। मृतका राबिया पत्नी अब्दुल सलाम निवासी शेखवाड़ा जनपद जौनपुर थाना जाफराबाद बलिया के उभाव थाना क्षेत्र के रामगरा गांव के रहने वाले सुनील यादव कार लेकर जौनपुर की तरफ आ रहे थे। आजमगढ़ शहर से उसी कार में इस्तियाख निवासी काजी अहमद नूर थाना जफराबाद (जौनपुर) और राबिया पत्नी स्व. अब्दुल सलाम निवासी शेखवाड़ा थाना जफराबाद (जौनपुर) भी बैठ गए। कार जैसे ही गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड लीलहा नहर पुल के पास पहुंची थी वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक सुनील यादव पुत्र साहब लाल निवासी रामगरा थाना ऊभाव (बलिया) और राबिया ने दम तोड़ दिया। इस्तियाख उर्फ बाबू घायल हो गए, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 662 Share