दरोगा के मुक्का मारने से टेंपो ड्राइवर की फूटी आंख , CRPF कैंप के पास उतार रहा था सवारियां

लखनऊ के बिजनौर कोतवाली में तैनात दरोगा के मुक्का मारने से टेंपो ड्राइवर की आंख फूट गई। यह आरोप लगाते हुए ड्राइवर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वायरल वीडियो में दरोगा पर गम्भीर आरोप लगाए जाने पर डीसीपी दक्षिण ने जांच बिठा दी है। एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी को इसका जिम्‍मा सौंपा गया है। ‘लाइव हिन्‍दुस्‍तान’ वायरल वीडियो की पुष्‍टि‍ नहीं करता है।

बोले, टेंपो हटाओ, फिर मार दिया मुक्का…

कंकडकुआं निवासी टेंपो ड्राइवर रामचंदर के मुताबिक शुक्रवार रात सीआरपीएफ कैंप के पास वह सवारियां उतार रहा था। तभी बिजनौर कोतवाली के दरोगा गजय सिंह आ गए। उन्होंने टेंपो आगे बढ़ाने को कहा। ड्राइवर के मुताबिक सवारी उतार कर उसने टेंपो आगे बढ़ाने की बात कही थी। यह शब्द सुनते ही दरोगा गाली देने लगे। डण्डा निकाल कर रामचंदर को मारने दौड़े। पीछे हटने पर दरोगा ने मुक्का जड़ दिया। जो रामचंदर की आंख पर लगा और वह दर्द से चीख पड़ा। इसके बाद भी दरोगा पीटते रहे। राहगीरों के हस्तक्षेप पर गजय सिंह वहां से चले गए। यह आरोप टेम्पो ड्राइवर ने लगाया।

रुपये मांगने का भी आरोप…

दरोगा की पिटाई से रामचंदर की आंख में गहरी चोट लगी है। उसने बताया कि दरोगा पहले भी कई बार अभद्रता कर चुके हैं। सवारी ले जाते वक्त रोक कर रुपयों की मांग भी करते हैं। यह बात रामचंदर ने वायरल वीडियो में कही है।

रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई…

वायरल वीडियो में ड्राइवर के लगाए आरोपों को गम्भीरता से लिया गया है। मामले की जांच एसीपी कृष्णानगर विनय द्विवेदी को सौंपी गई है। जिनकी रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दरोगा का कहना है कि सीआरपीएफ गेट के सामने ड्राइवर सवारी उतार रहा था। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन गई। उन्होंने ड्राइवर से टेम्पो आगे बढ़ाने को कहा था। मारपीट किए जाने की बात निराधार है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000