आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल दिल्ली ‘दहशत में पूरी दिल्ली’, केजरीवाल का अमित शाह पर बड़ा हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल By Khulasa India News Desk Last updated Nov 27, 2024 238 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि दिल्ली में हर तरफ डर और असुरक्षा का माहौल है। गली-मोहल्लों में गोलियां चल रही हैं, व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं, सरेआम हत्याएं हो रही हैं। केजरीवाल ने लिखा कि अमित शाह ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है। केजरीवाल ने कहा कि आज शाम को नांगलोई में ऐसे दो परिवारों से मिलने जा रहा हूं। एक परिवार की दुकान पर दिनदहाड़े गोलियां चली थीं। दूसरे परिवार से फोन पर करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी गई और ये सब पूरी दिल्ली में हो रहा है। केजरीवाल लिखते हैं कि रोज अखबारों में खबरें छप रही हैं। क्या किसी ने ये सोचा था कि दिल्ली एक दिन देश का extortion Capital बन जाएगा। उन्होंने लिखा कि ये सब अमित शाह के घर के कुछ किलोमीटर दूर ही हो रहा है। दिल्ली के लोग दहशत में जी रहे हैं और ये लोग हाथ पर हाथ रखे बैठे हैं। समाचार 238 Share