बदलापुर में 4 साल की 2 बच्चियों से छेड़छाड़ के विरोध में गुस्साए लोगों ने रेलवे स्टेशन घेरा, पुलिस पर किया पथराव

मुंबई से सटे ठाणे के बदलापुर में एक स्कूल के अंदर लेडीज टॉयलेट में 4 साल के दो मासूम लड़कियों के साथ लैंगिक शोषण के आरोप में पुलिस ने अक्षय शिंदे नाम के 23 वर्षीय क्लीनर को पोक्सो और बीएनएस की अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां उसे अब पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल जिस स्कूल में यह घटना हुई उसके बाहर बड़ी संख्या में अभिभावकों की भीड़ इकट्ठा है और प्रदर्शन कर रही है।

क्या है पूरा मामला…

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 12 और 13 अगस्त का है, जब लडकियां टॉयलेट का इस्तेमाल करने गई। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी अक्षय शिंदे को कांट्रैक्ट बेसिस पर 1 अगस्त को स्कूल में क्लीनर के रूप में काम पर रखा गया था। इसी का फायदा उठाकर उसने मासूम लड़कियों का लैंगिक शोषण किया। बीते शुक्रवार लड़कियों को अभिभावकों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज़ की। यह मामला तब सामने आया जब बच्ची ने घर आकर अपने माता-पिता को बताया। पीड़ित माता-पिता ने दूसरे माता-पिता से संपर्क किया जहां पता चला कि बच्चे स्कूल जाने में डर रहे हैं।

पुलिस ने 12 घंटे बाद दर्ज किया था मामला…

इसके बाद इस पूरे मामले में पेरेंट्स बच्चों को डॉक्टर के पास ले गए जहां मेडिकल जांच में यह पता लगा कि बच्चों को सेक्सुअल एसॉल्ट किया गया है। जब इस बात का पता लगा तो पैरंट्स अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस के ऊपर यह आरोप है कि शुरुआती दौर में सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शुभदा शितोले ने POCSO मामला होने के बावजूद कथित तौर पर प्रक्रिया में देरी की और  बीते शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया। मामला लगभग 12 घंटे देर से दर्ज़ किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आधिकारी का ट्रांसफर कर दिया गया है।

स्कूल प्रशासन ने भी बरती लापरवाही…

पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से इस मामले में बहुत सारी लापरवाहियां बरती गई है। स्कूल के कई सीसीटीवी कैमरा ऐसे हैं जो काम नहीं करते। फ़िलहाल मैनेजमेंट की तरफ से प्रिंसिपल, टीचर , स्कूल नैनी और कॉन्ट्रैक्ट एजेंसी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस पूरी घटना के लिए स्कूल की तरफ से माफी मांगी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000