नवविवाहिता की मौत में हुई भूत की एंट्री,पति ने कहा-आत्मा ने कहा था तीन दिन में ले जाऊंगा अपने साथ

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक महिला के आग लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। महिला की मौत में आत्मा का जिक्र हुआ है, जो पुलिस महकमे से लेकर मृतका के परिजनों और ससुराल वालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। महिला की मौत के पीछे का कारण कोई इंसान नहीं बल्कि भूत है। इस अग्नि कांड के पीछे का जब कारण सामने आया तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी ने सोचा भी नहीं होगा एक महिला भूत के बहकावे में आकर आग लगाकर मौत को गले लगा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार मामला टहरौली थाना क्षेत्र का है। एक महीने पहले शिवानी की शादी नवल किशोर से हुई थी। नवल के माता-पिता का बचपन में ही देहांत हो गया था। ऐसे में नवल मजदूरी कर घर चलाता था। ऐसे में नवल पत्नी शिवानी को घर पर अकेला छोड़कर मजदूरी करने के लिए सुबह निकल जाता और देर शाम को आता था।

बीते शनिवार रात 9 बजे अचानक शिवानी चिल्लाती हुई आग की लपटों से घिरी हुई घर से बाहर निकली। पूरे गांव के लोगों ने यह नजारा देखा। नवल ने शिवानी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया,जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।नवल ने शिवानी के आग लगाने के पीछे का कारण बताया। नवल ने बताया कि उसकी पत्नी ने मौत से पहले बताया कि वह घर में खाना बना रही थी। तभी एक भूत उसके पास आया और बोला कि शिवानी चलो आग लगाते हैं। बस इतनी सी बात पर शिवानी ने खुद को आग के हवाले कर दिया। नवल ने यहां तक दावा किया कि उसकी पत्नी पर प्रेत बाधा था। इसकी जानकारी शिवानी के घर वालों वालों ने बताया था। शिवानी को प्रेत बाधा से मुक्ति दिलाने के लिए वह तांत्रिक का सहारा ले रहा था। साथ ही डॉक्टर से इलाज भी करवा रहा था।

शिवानी के परिजनों की माने तो आग लगाकर सुसाइड करने से 7 दिन पहले शिवानी को तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए थे। तांत्रिक ने जैसे ही शिवानी को भभूत खिलाई, इसके बाद शिवानी में प्रेत आत्मा आ गई। उस प्रेत आत्मा ने दावा किया कि शिवानी को दो-तीन दिन के अंदर अपने साथ हमेशा के लिए ले जाएगा। ऐसा सुनकर शिवानी के परिजन घबरा गए, हालांकि तांत्रिक ने जो भभूत खिलाई थी उससे शिवानी पूरी तरह से ठीक भी हो गई थी।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के परिजन जो भी तहरीर देंगे उसी तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख दिया जाएगा। यहां सवाल यह उठता है कि अगर मृतका के परिजनों ने तहरीर में भूत के उकसाने पर विवाहिता ने आग लगाकर सुसाइड करने की तहरीर दी तो फिर क्या पुलिस आरोपी भूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000