युवक ने पार की क्रूरता की हद,बंदर को डंडे से उठा-उठाकर सड़क पर पटका,पानी में फेंका

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पशुओं के साथ क्रूरता की घटनाएं थम नहीं रही।चूहा हत्याकांड यूपी में सुर्खियों में रहा था। इसके बाद कुत्ता और सांप को मारने का मामला सामने आया था।अब फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बंदर को डंडे से उठा-उठाकर पटकने का वीडियो सामने आया है। बंदर को कूड़े के ढेर में डाला गया। बाद में डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया, जिससे वह डूबकर मर गया। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दांवरी का है। वीडियो में एक युवक गली में डंडे से बंदर को उठा-उठाकर पटकता हुआ ला रहा है। उसके पीछे एक युवक खड़ा है,जो उसके समर्थन में दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले युवक बंदर को उठाकर पटकने का विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी। वह बंदर को पटकता हुआ गांव के बाहर कूड़े के ढेर पर ले गया। वहां से बंदर को डंडे से उठाकर पानी में फेंक दिया गया।कुछ देर बाद पानी में डूबने से बंदर की मौत हो गयी।

मामला आज गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर शहर के कल्याण नगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने फैजगंज बेहटा थाने में तहरीर दी है। पशु प्रेमी का कहना है कि बंदर को अमानवीय तरीके से मारा गया है। इसमें आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी दूसरे समुदाय के बताये जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000