उत्तरप्रदेशकानपुर देहातकानपुर नगर खेतों में मोर को निगलता दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत…बोले- वन विभाग को दी है सूचना By Khulasa India News Desk Last updated Oct 2, 2025 234 सरसौल ब्लॉक के कपूर फॉर्म में खेतों में एक विशालकाय अजगर को मोर को निगलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजगर की दहशत के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। कानपुर में सरसौल ब्लॉक के डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म में खेतों में पड़े एक विशालकाय अजगर द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव के किसान बृजेश कुमार ने बताया कि सुबह चारा लेने खेत गए थे, अजगर को देखकर दूर हट गए। खेत में एक बड़ा अजगर सांप मोर को निगल रहा था। काफी देर तक दूर से उसे हटाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी तेज फुफकार से कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। अजगर अन्य लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए इसका रेस्क्यू करना बेहद जरूरी है। समाचार 234 Share