युवती ने छात्र से दोस्ती कर शादी का बनाया दबाव, इनकार करने पर गले व हाथ की काटी नस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में एक युवती ने एक छात्र को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने जाल में फंसाया। उसके साथ वह काफी दिनों तक दोस्ती बनाए रखी। इसी बीच उसने छात्र पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब छात्र ने शादी से इनकार किया तो उसने अपने साथियों के संग मिलकर उसे फ्रूटी में नशीला पदार्थ पिलाया तथा उसके गले और हाथ की नस काटकर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना रबूपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हंसराज निवासी ग्राम रोनीजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा धीरज जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष है वह बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित के अनुसार 24 दिसंबर को सुबह के समय प्रिया नाम की लड़की ने उसे फोन करके बुलाया। प्रिया और उसके बेटे की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से करीब 6 माह पहले हुई थी।

पीड़ित के अनुसार प्रिया उसके बेटे के साथ ग्रेटर नोएडा गई। उसका बेटा उसे कार में लेकर वापस घर आ रहा था, इसी बीच प्रिया ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, तथा अपने दो अन्य दोस्तों को मौके पर बुलाकर उसकी गर्दन और हाथ की नस काटकर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित का कहना है कि उनका बेटा कार में मूर्छित होकर पड़ा थौ इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे पहचान तथा परिजनों को सूचना दी। उसे उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्रिया और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं छात्र के जीजा जो कि पेशे से अधिवक्ता है उनका कहना है कि प्रिया उनके साला धीरज के पास रखे 12 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई है। उनके अनुसार पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की। काफी दबाव बनाने के बाद घटना के कई दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उनके अनुसार आरोपी प्रिया लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके ऊपर बलात्कार का आरोप लगाती है तथा उनसे मोटी रकम वसूलती आरोप है कि प्रिया ने कई लोगों के साथ इस तरह की घटना की है, तथा उनसे मोटी रकम वसूली है।

प्रिया पीड़ित छात्र पर भी शादी का दबाव बनाकर पैसा ऐंठना चाह रही थी। जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने काफी लापरवाही बरती है। पुलिस घटना दर्ज करने की बजाए समझौते का दबाव बनाती रही। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000