विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

लड़की के घर वालो ने लापता बताकर करवाई थाने में शिकायत, लड़की नाबालिग प्रेमी युगल के साथ हो गयी थी फरार 

उत्तर प्रदेश के बरेली में नाबालिगों की गजब लव स्टोरी देखने को मिली। घर से भागे नाबालिग जोड़े को पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने फिल्मी अंदाज में अपनी लव स्टोरी अधिकारियों के सामने रख दी। घर वालों ने लड़की को लापता बताकर थाने में शिकायत करवाई जिसके बाद दबिश में पुलिस लगी थी। इस दौरान जंक्शन पर जीआरपी ने गोंडा के नाबालिग प्रेमी युगल को पकड़ लिया। लड़का वेंडरिंग करता है। लड़की नौवीं की छात्रा है। लड़का बोला, साहब हम क्या करें। मैंने सुपर हीरो की तरह लड़की की जान क्या बचाई, फिर उससे मोहब्बत हो गई। शादी करने को घर से भागे हैं। गोंडा में लकड़ी के परिजनों ने गुमशुदगी लिखाई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। गुरुवार की रात लड़की के फोन की लोकेशन बरेली जंक्शन पर मिली। जीआरपी को सूचना दी गई कि तत्काल प्लेटफॉर्म चेक करें।

टीम नाबालिग प्रेमी युगल की तलाश में जुट गई। रात में किशोर-किशोरी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर मिले। पूछताछ में दोनों पहले तो गुमराह करते रहे, जब उनके फोन चेक किए गए, तो मोहब्बत की कहानी खुल गई। किशोर बोला- साहब, कई साल पहले लड़की अपने परिवार वालों से तंग आकर स्टेशन पर आत्महत्या करने पहुंची थी। मैंने उसे बचा लिया। यही लड़की को मोहब्बत कर बैठा। तीन साल से दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। अब शादी करना चाहते हैं। भागकर दिल्ली जा रहे थे। मैं अभी बालिग होने में थोड़ा ही छोटा हूं। लड़की अभी 13 साल की है। हालांकि लकड़े की उम्र 15 के आसपास बताई जा रही है। जीआरपी इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है, लड़का-लड़की दोनों नाबालिग हैं। परिवार वाले बरेली आ गए हैं। चाइल्ड लाइन के माध्यम से काउंसलिंग कराई जाएगी। दोनों को परिवार वालों के सुपुर्द किया जाएगा।

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप के पकड़े गए दोनों शार्प शूटर्स, सिंगर एली मंगत की हत्या करने आए थे दिल्ली, जानिए कैसे पुलिस ने दबोचा     |     टीएमसी के एक और नेता की हत्या, 10 दिन के भीतर पार्टी के चार नेताओं का हुआ मर्डर     |     प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, पहले पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट     |     भाई-भाभी को गोलियों से भूनने वाले आरोपी ने खुद को किया सरेंडर, पुलिस से बचने के लिए  26 दिनों तक बदलता रहा लोकेशन     |     पहली कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे को आया हार्ट अटैक, पलक झपकते ही हुई मौत      |     भांजे को मामी से हुआ प्यार, शादी के 6 महीने बाद लेकर हुआ फरार, मामा ने दर्ज कराया मुकदमा     |     भीम संसद में उमड़ी भीड़ से नीतीश कुमार गदगद, बोले- केंद्र सरकार देख ले यह हुजूम, सब आ जाएगा समझ     |     श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादीशुदा शख्स ने की गर्लफ्रैंड की हत्या, शव के किए 31 टुकड़े     |     ससुराल पहुंचकर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, ससुर की पत्थर मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली से उड़ाया     |     रामा मेडिकल कॉलेज में MBBS द्वितीय वर्ष के छात्र की धारदार हथियार से की गई हत्या, बेसमेंट में खून से सना मिला शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000