पिता ने बेटी की लव स्टोरी से था परेशान कंपाउंडर से लगवाया जहरीला इंजेक्शन डॉक्टर ने बचाई लड़की की जान पुलिस ने लड़की के पिता आरोपी कंपाउंडर को किया गिरफ्तार  

यूपी के मेरठ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर बेटी की प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपने ही बेटी की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दे दी। प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने अपनी बेटी को मारने की साजिश रच डाली, जहां फिल्मी स्टाइल में अस्पताल के अंदर एक बाहरी कंपाउंडर पहुंचता है और नाबालिक युवती को जहर का इंजेक्शन लगा कर वहां से फरार हो जाता है। हालांकि गनीमत रही की डॉक्टर की सजगता की वजह से नाबालिक लड़की की जान बच गई। पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी पिता कंपाउंडर और इस पूरे घटनाक्रम में शामिल स्टाफ नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कंपाउंडर ने लगाया पोटेशियम क्लोराइड का एक इंजेक्शन पूरा मामला मेरठ के कंकरखेड़ा के शिवलोक पुरी का है।

शिवलोक पुरी इलाके में रहने वाली नाबालिग युवती को देर रात कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बताया गया था कि किशोरी छत पर कपड़े उतारने गई थी। उसी समय बंदरों ने उसे घेर लिया जिसके बाद बंदरों के डर से युवती छत से कूद गई ऐसे में उपचार के लिए उसे कैलाशी अस्पताल भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जब प्राथमिक उपचार के बाद युवती को पल्लवपुरम स्थित फ्यूचर अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां पर फिल्मी अंदाज में एक बाहरी कंपाउंडर पहुंचता है और नाबालिक युवती को पोटेशियम क्लोराइड का एक इंजेक्शन लगा देता है। जिसके बाद जब युवती की हालत बिगड़ी तो चिकित्सकों को शक हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। ऐसे में जब चिकित्सकों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो देखा कि एक युवक डॉक्टर की पोशाक में आईसीयू में पहुंचा और कुछ ही देर में वहां से निकल गया। पुलिस ने पिता समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला कि युवक दूसरे अस्पताल में कंपाउंडर का काम करता है।

जिसके बाद पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कंपाउंडर रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी रमेश ने बताया कि युवती को मारने के लिए उसके पिता ने उसे एक लाख में हायर किया था। ऐसे में जब पुलिस यूपी के आरोपी पिता तक पहुंची तो खुलासा हुआ कि नाबालिक लड़की का एक जिम संचालक से प्रेम प्रसंग का मामला था। जिससे नाराज पिता ने अपनी ही बेटी को मारने की साजिश रच डाली और पूरी प्लानिंग के तहत अस्पताल में अपनी ही बेटी को मारने की योजना बनाई, लेकिन डॉक्टरों की सजगता की वजह से नाबालिक युवती बच जान गयी। फिलहाल पल्लवपुरम पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी पिता कंपाउंडर समेत पूरी साजिश में शामिल स्टाफ नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000