पोस्टल बैलेट रखे जा चुके काउंटर पर, अब 8 बजे से गिनती
मतगणना केंद्रों पर एजेंट अब पहुंच चुके, तैयारियां पूरी
बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए हुए चुनाव का रुझान सुबह साढ़े आठ के बाद आने की उम्मीद है। आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। मतगणना केंद्रों पर पार्टी प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवारों के एजेंट भी पहुंच चुके हैं। वह ईवीएम की सील आदि देख रहे हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, जिसके लिए टेबलों पर तैयारी हो रही है।
बिहार में दो निर्दलीय थे, इस बार क्या रहेगा परिणाम
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में जीते इकलौते निर्दलीय सुमित सिंह जदयू कोटे में रहते हुए मंत्री बने। रूपौली उप चुनाव में बीमा भारती की सीट निर्दलीय शंकर सिंह ने जीती। यह दोनों निर्दलीय ही बिहार चुनाव 2025 से पहले थे। इस बार सुमित सिंह जदयू प्रत्याशी हैं। देखना है कि निर्दलीय विधायकों की संख्या बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के बाद क्या रहती है?
मुकेश सहनी की ताकत का अंदाजा लग जाएगा आज, डिप्टी सीएम बनना चाह रहे
लोजपा रामविलास के लिए सबसे बड़ा दिन आज, जानिए वजह
बिहार चुनाव 2020 के बाद ओवैसी को लगा था बड़ा झटका; इस बार क्या?
मांझी की पार्टी के विधायक नहीं हिले, इस बार बढ़ेगा क्या?
वामदलों की सीटें इस बार कितनी? पिछला गणित देखें
19 सीटें जीतने वाली कांग्रेस के पास 17 विधायक थे; आज क्या होगा?
पिछले चुनाव में तीसरे नंबर की पार्टी बना जदयू; आज क्या होगा?
राजद ने जीती थी सर्वाधिक 75 सीटें, इस बार क्या होगा
बेलागंज और रामगढ़ विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद उप चुनाव 2024 हुआ तो राजद यह सीटें बचा नहीं सका। उसके विधायकों की संख्या 77 रह गई। कागज पर यह आंकड़ा चुनाव की अधिसूचना तक रहा, क्योंकि बिहार विधानसभा में एनडीए सरकार के फ्लोर टेस्ट के समय 12 फरवरी 2024 और उसके बाद पार्टी का साथ छोड़ने वालों की मान्यता रद्द नहीं हुई। फ्लोर टेस्ट के समय राजद के चार विधायक चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और नीलम देवी ने जदयू और संगीता कुमार ने भाजपा का दामन थाम लिया था। फिर बजट सत्र 2024-25 के आखिरी दिन भभुआ के राजद विधायक भरत बिंद भाजपा में औपचारिक तौर पर आ गए थे। इसके अलावा, लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार के साथ पार्टी से भी निष्कासित कर दिया तो उनकी मान्यता रद्द करने के लिए राजद ने आवेदन नहीं दिया है। यानी, बिहार चुनाव 2025 के परिणाम से पहले, लालू की पार्टी के कुल विधायकों की ताकत 77-6=71 रह जाती। लेकिन, यह ताकत और घट गई, जब दो विधायकों विभा देवी और प्रकाश वीर ने चुनावी सभा के दौरान पीएम मोदी के मंच पर हाजिरी लगा दी। यानी, कागज पर 77 और चुनाव के समय वास्तव में साथ महज 69 के साथ राजद ने नए जोश में बिहार चुनाव 2025 की तैयारी की।
बदलेगा गणित, 74 सीटें जीत आई भाजपा चुनाव के पहले 80 पर थी
बिहार में किसका परिणाम सबसे पहले, पटना में कहां
बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा में बूथों की संख्या सबसे कम है, इसलिए माना जा रहा है कि सबसे पहले वहीं का परिणाम सामने आएगा। जहां तक पटना जिले का सवाल है तो यहां सबसे हॉट सीट मोकामा का परिणाम सबसे पहले आ जाएगा।
मतगणना केंद्रों पर पहुंचने लगे प्रत्याशियों के एजेंट भी
एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी, आज होगा हकीकत सामने
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्टीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन आमने-सामने की लड़ाई में हैं। कई सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने इसे त्रिकोणात्मक बनाने की कोशिश की है। कुछ सीटों पर दलों के बागी निर्दलीय के कारण भी त्रिकोणात्मक संघर्ष नजर आया। दूसरी तरफ, दूसरे चरण के मतदान के तुरंत बाद जारी बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में लगभग सभी ने एनडीए सरकार की वापसी के संकेत दिए हैं।