इंस्पेक्टर को गोली मारने वाला हिस्ट्रीशीटर पुलिस एनकाउंटर में हुआ घायल, छापेमारी के दौरान इंस्पेक्टर पर की थी फायरिंग

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार तड़के जंगल में पुलिस मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस अपराधी ने रविवार का देर शाम पुलिस की छापेमारी के दौरान दरोगा को गोली मारी थी। दरोगा का इलाज अभी भी हास्पिटल में चल रहा है। इसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और खोखे बरामद किए गए है। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के पतारा गांव निवासी शंभू कुशवाहा का एक वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया मेंं वायरल हुआ था जिसमें वह अवैध हथियार लिए गांव में घूम रहा था। रविवार की देर शाम करीब सात बजे ग्रामीणों की शिकायत पर पतारा पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेन्द्र सिंह अभिषेक व दो अन्य सिपाहियों के साथ पुलिस की जीप लेकर गांव में छापेमारी करने गए थे। पुलिस के आने की भनक पाते ही हिस्ट्रीशीटर अपराधी घर के पास झाडिय़ों में छिप गया था जहां पुलिस के पहुंचते ही उसने फायरिंग कर दी जिससे गोली लगने से पुलिस चौकी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस वालों ने आननफानन उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। एसपी दीक्षा शर्मा मौके पर पहुंची और आरोपी की धरपकड़ करने के निर्देश दिए।

पूरा रात भारी पुलिस बल गांव और आसपास के इलाके को घेरकर हिस्ट्रीशीटर की तलाश में जुटी रही। कुरारा थाने के इंस्पेक्टर पवन कुमार पटेल ने सोमवार को बताया कि दरोगा पर फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर अपराधी शंभू कुशवाहा की तलाश के लिए पूरी रात काम्बिंग की गई। पतारा से नेठी जाने वाले मार्ग पर जंगल में काम्बिंग के दौरान इस अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की जिससे पुलिस ने बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरारा एसएचओ पीके पटेल ने बताया कि शंभू कुशवाहा शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ ललपुरा और जलालपुर में एक दर्जन मामले लूट और प्राणघातक हमले के दर्ज है। बताया कि इसके संगीन अपराधों को देखते गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। पतारा गांव में भी ये गुंडई करता था जिसकी तमाम शिकायतें ग्रामीणों ने की थी। बताया कि पतारा चौकी पुलिस के प्रभारी को गोली मारकर फरार हिस्ट्रीशीटर को 8 घंटे में घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000