पत्नी की चाकू से हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, 10 साल पहले हुई थी शादी

एक बार फिर से पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। ताजा मामला नोएडा के सर्फाबाद गांव का है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्ननी की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह कहीं नहीं गया बल्कि अपने घर पर ही बैठा रहा। इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई और आरोपी पति पुलिस की गिरफ्त में है। बता दें कि 10 साल पहले पंकज और सोनिया (35) की शादी हुई थी। दोंनों के दो बच्चे हैं। 6 साल का लड़का और लगभग तीन साल की बेटी है। पिछले कुछ महीने से दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे और दो-तीन दिन पहले भी दोनों के बीच तेज झगड़ा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को पंकज और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद उसने सोनिया के पेट में तीन बार चाकू से वार किया। पंकज ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या के बाद वह घर पर बैठा रहा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी थाना सेक्टर-113 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पंकज दोनों पैरों से लाचार है और साथ ही मानसिक रूप से परेशान भी रहता है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी फिलहाल कुछ भी बोलने की स्थित में नहीं है। वहीं पुलिस उनके 6 साल के बेटे से जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही पड़ोसियों का कहना है कि दो दिन पहले ही सोनिया और पंकज के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000