पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा। पैसों के लेनदेन के चलते एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तीन चाकू बरामद किया है। आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक युवक आशु के ऊपर पैसे को लेने-देन के चलते पारुल, अमित, अकरम आदि ने बुधवार की रात को चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे बचाने आए उसके दोस्त विशाल को भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर लहूलुहान  कर दिया है। उपचार के दौरान अस्पताल में आशु की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर-63 पुलिस ने आज पारुल पुत्र भूरा निवासी छीजारसी कॉलोनी, अमित पासवान पुत्र मिथलेश तथा अकरम पुत्र मोहम्मद जुबेर को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक-एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक और पारुल के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर 3 दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। मुख्य आरोपी पारुल ने गाली-गलौज की तो मृतक ने उसे थप्पड़ मार दिया था। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। पारुल ने बदला लेने की नियत से अमित, अकरम, सचिन आदि के साथ मिलकर ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के पास मृतक आशु और उसके दोस्त के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में आशु की मौत हो गई, तथा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में मृतक के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000