घर बनाने आये मिस्त्री को दिल दे बैठी मकान मालकिन पति को छोड़ गहने पैसे लेकर हुई फरार

अयोध्या। कहा जाता है दिल का मामला सबसे अलग और जुदा होता है इसमें न तो सामने वाले को उंच-नीच का फर्क दिखता न ही जाति और धर्म का कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां घर बनाने आये राजमिस्त्री को उस घर की मालकिन न केवल दिल दे बैठी बल्कि साथ में भाग भी गई। खास बात ये है कि जाते-जाते वो अपने साथ सारा माल भी ले गई. मामला यूपी के अयोध्या से जुड़ा है। रुदौली के रसूलपुर मजरे हयातनगर में हुई इस घटना के बारे में  बताया जा रहा है कि प्रधान से लेकर ब्लॉक तक के चक्कर लगाने के बाद एक शख्स जिसकी बीवी फरार हुई है का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ। प्रधानमंत्री आवास मिलते ही उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। मकान का निर्माण शुरू होते ही लाभार्थी रामू यादव की जीवन साथी उसे छोड़कर फरार हो गई। इस घटना के बाद पति इतना शर्मसार है कि 1 हफ्ते बीत जाने के बाद भी अभी अपने घर वापस नहीं लौटा है। रामू यादव की भाभी ने बताया कि रुदौली क्षेत्र के ही नेवरा का रहने वाला राजगीर मिस्त्री घर बना रहा था और उसी में रह भी रहा था। धीरे-धीरे उसके संबंध उसकी देवरानी से हुए और फिर राजगीर देवरानी पति की मोटरसाइकिल जेवर और कुछ पैसे लेकर फरार हो गई।

मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पत्नी की तलाश कर रही है। बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास का राजगीर काफी दिनों से लगातार आवास बना रहा था। इसी बीच राजगीर को लाभार्थी की पत्नी से इश्क हो गया। इस बात की भनक उसके पति को नहीं लग सकी। पहली अगस्त की रात लगभग 1 बजे जब लाभार्थी लघु शंका के लिए उठा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसके घर का दरवाजा खुला था पत्नी व राजगीर गायब थे। आलमारी खुली पड़ी थी साथ ही जेवरात गायब मिले। जब वह अपना मोबाइल खोजने लगा उसका मोबाइल भी गायब मिला। दरवाजे पर निकला तो उसकी मोटरसाइकिल भी गायब थी। नाते रिश्तेदारी तक खोजबीन की और मिस्त्री के घर तक पहुंचा लेकिन कहीं पर उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश कर रही है, अब देखना यह होगा की क्या एक पति को उसकी पत्नी वापस मिलती है या नहीं। फिलहाल जो शख्स घर बनाने आया था वही गृहस्थी उजाड़ कर चला गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000