मृतल बच्चे की (फाइल फोटो) व घटना स्थल पर जांच करती पुलिस उत्तरप्रदेशएटा नकाबपोश हमलावर ने 11 साल के बच्चे की फोड़ी आँखें, काटा प्राइवेट पार्ट, पत्थर से कुचला चेहरा By Khulasa India News Desk Last updated May 15, 2025 168 उत्तर प्रदेश के एटा जिले के आलमपुर गाँव में 11 साल के अनुज कुमार की बर्बर हत्या ने सबको झकझोर दिया। नकाबपोश हमलावर ने बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, उसकी आँखें फोड़ दीं और प्राइवेट पार्ट काटकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। हत्यारे ने पत्थर से बच्चे को कुचला अनुज के चेहरे, गले और पेट पर भी गहरे घाव मिले। हमले में अनुज के दो दोस्त अजीत और नितिन घायल हुए, जो किसी तरह भागकर परिजनों को सूचना दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ये वारदात बुधवार (14 मई 2025) सुबह आम के बाग में हुई, जहाँ बच्चे शौच के लिए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया। बाग के मालिक और पड़ोसी खेत के मालिक से पूछताछ हो रही है। जानकारी के मुताबिक़, अनुज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी माँ मिथलेश और तीन बहनें सदमे में हैं। पिता सुनील दिल्ली में मजदूरी करते हैं और 2 दिन पहले ही परिवार गाँव आया था। इस मामले में पुलिस ने जाँच तेज कर दी है और सीओ संजय कुमार सिंह ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। अपराध 168 Share