खनन माफिया के हौसले बुलंद, चेकिंग करने के दौरान रोका वाहन तो ARTO के ऊपर ट्रक चढ़ाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के जालौन में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं । यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एआरटीओ ने एक ओवरलोड डंपर को रोकने की कोशिश की तो खनन माफिया ने पहले तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया और बाद में उनके ऊपर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की । इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है । इस संबंध में जालौन पुलिस ने एआरटीओ के बयान के आधार पर खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार दोपहर बाद की है । जालौन के एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया है कि उन्हें अवैध खनन के बाद रोड़ी बजरी का बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के रास्ते परिवहन की सूचना मिली थी । इस सूचना के आधार पर शनिवार को उनकी टीम ने नाका लगाया था । इसी दौरान टीम ने एक डंपर को रोका तो डंपर के चालक ने एआरटीओ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए डंपर मालिक को बुला लिया । डंपर मालिक ने भी मौके पर पहुंच कर एआरटीओ के साथ बहस करते हुए गाड़ी छुड़वा लिया ।

वायरल हो रहा वीडियो

इस दौरान एआरटीओ ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी डंपर चालक ने उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया । एआरटीओ के कर्मचारियों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकार्ड किया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । एआरटीओ ने बताया कि डंपर का चालान करने के साथ ही डंपर मालिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000