नाबालिग लड़की को प्यार के झांसे में फंसाया, फिर धर्म बदलकर शादी का बनाता रहा दबाव, हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

हेमंत शर्मा, इदौर। शहर के शिप्रा थाना क्षेत्र में एक बार फिर लव जिहाद का मामला आने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग लड़की की शिकायत के बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला आने के बाद हिन्दू संगठन ने हंगामा मचा दिया। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दरससल शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वो दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गई थी। यहां उसे मेडिकल संचालक का बेटा दानिश मिला और उसने खुद को हिंदू बताया। युवक ने मदद के बहाने से नाबालिग लड़की से बात की। उसे बातों में उलझाया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। लड़की दवा लेकर अपने घर आ गई। कुछ समय बाद दानिश का फोन आया।

लड़की ने पहले इग्नोर किया। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच बातें होने लगी। छात्रा ने कहा, पहले कुछ समझ नहीं पाई। एक दिन दानिश ने मिलने बुलाया, वह चली गई। इस दौरान आरोपी ने उनके साथ में फोटोज खींच लिए। दानिश उसके साथ गंदी हरकत करने की कोशिश की। इसके कुछ दिन बाद उसने छात्रा को बताया कि वह हिंदू नहीं है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन इसके लिए छात्रा को अपना धर्म बदलना होगा। छात्रा नहीं मानी तो वह फोटो एडिट करके वायरल करने की धमकी देने लगा। जिसके बाद छात्रा ने परेशान होकर अपने परिवार को सारी बातें बताई। परिवार के साथ नाबालिग ने ठाने जाकर दानिश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसकी भनक जैसे ही हिन्दू संगठन को लगी तो वो भी थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर और मामले की गंभीरता को देखते हुवे तुरंत कार्यवाही की और आरोपी युवक दानिश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दानिश 19 साल के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पर लव जिहाद, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000